जब मुकेश अंबानी के यहां उनके बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई का जश्न हुआ तो इस खास मौके पर पूरा बॉलीवुड एंटीलिया पहुंचा था। कपल के इस खुशी के दिन को और भी यादगार बनाने में सितारों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। क्या रणबीर- आलिया और क्या जान्हवी कपूर, सभी बॉलीवुड सेलेब्स अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के खास दिन में शामिल होने के लिए सज-धज कर पहुंचे थे।

इस दौरान मीका सिंह ने अंबानी हाउस में नए जोड़े का स्वागत किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो, उन्होंने इस कपल के लिए 10 मिनट का लाइव परफॉर्मेंस दिया, जिसमे सभी लोग झूम उठे। मीका सिंह के इस 10 मिनट के परफॉरमेंस ने इस पूरे जश्न में जान डाल दी।

आपको बता दें, मीका सिंह का नाम बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर्स की लिस्ट में शामिल है। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज़ से हर किसी का दिल जीता हुआ है। सिंगर की पॉपुलैरिटी की वजह से उनकी फीस भी काफी ज्यादा है।

लेकिन क्या आप जानते हैं? कि सिंगर ने अपने इस कीमती 10 मिनट के लिए अम्बानिस से कितनी मोटी रकम चार्ज की है? खबरें तो ऐसी आ रही हैं कि मीका सिंह को इसके लिए करोड़ों रूपए मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीका सिंह को 10 मिनट परफॉर्म करने के लिए, 1.5 करोड़ रूपए दिए गए हैं।

10 मिनट के लिए ये काफी बड़ी अमाउंट है, लेकिन जब जश्न अम्बानिस का हो तो पैसों को कौन देखता है! ऐसे में मीका सिंह ने भी मौके पर चौका मारते हुए 1.5 करोड़ रुपये चार्ज कर लिए। अगर हिसाब लगाया जाए तो मीका सिंह को हर एक मिनट के लिए 15 लाख रुपए मिले हैं। हालांकि अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।