साल 2021 में सबसे ज्‍यादा सर्च किए गए सिद्धार्थ शुक्ला, लिस्ट में शाहरुख के लाडले भी शामिल - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

साल 2021 में सबसे ज्‍यादा सर्च किए गए सिद्धार्थ शुक्ला, लिस्ट में शाहरुख के लाडले भी शामिल

याहू ने साल के अंत में 2021 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटी की लिस्ट निकाली है। जिसमे सिद्धार्थ शुक्ला को पहला स्थान मिला है। वहीं आर्यन खान न्यूजमेकर ऑफ द ईयर रहे हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए साल 2020 की तरह ही साल 2021 भी कुछ ज्यादा खुश होने के मौके लेकर नहीं आया। इस बार भी मामला ड्रग्स केस और सेलेब्स के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के इर्द-गिर्द ही रहा। कोरोना की दूसरी लहर की वजह से देशभर में सिनेमाहॉल बंद रहे। कई सारी फिल्मों की रिलीज डेट में डिले हुआ। साथ ही इस बार भी कई सारे सेलेब्स ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब याहू ने साल के अंत में 2021 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटी की लिस्ट निकाली है। 
1638526471 121315196 gettyimages 1232679167
 छपी रिपोर्ट के अनुसार, याहू ने बताया है कि साल 2021 के सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलेब्रिटीज में कौन-कौन लोग हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर हैं दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला। इस अभिनेता की इसी साल दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। उनके निधन के बाद से उनके बारे में जानने और उनकी जिंदगी से जुड़ी वीडियो-फोटोज देखने के लिए उन्हें खूब सर्च किया गया। 
1638526671 sidharth shuklas pre recorded rap will be released by his family on his birth anniversary 001
सबसे ज्यादा सर्च किए गए सेलेब्स की इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर सलमान खान हैं। उनके ठीक पीछे मामूली अंतर से अल्लू अर्जुन तीसरे स्थान पर हैं। उनके बाद चौथे स्थान पर हैं दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार। अभिनेता पुनीत की भी इसी साल मृत्यु हो गई थी। इनके बाद हैं एक और ऐसे दिग्गज अभिनेता हैं जोनिस दुनिया में नहीं रहे। अभिनेता दिलीप कुमार इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। 
सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फीमेल सेलेब्रिटी में करीना कपूर पहले स्थान पर हैं। वहीं शादियों के लेकर सुर्खियों चल रही कैटरीना कैफ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। इनकी हालिया फिल्म ‘सूर्यवंशी’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई भी की है। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं प्रियंका चोपड़ा। दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। 
1638529182 raj kundra ians
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में जेल गए। फिलहाल उन्हें बेल मिल गई है। साल 2021 में वे सबसे बड़े न्यूजमेकर रहे। उन्हें इस लिस्ट में दूसरा स्थान मिला। पहला स्थान इस साल फार्मर्स प्रोटेस्ट को मिला। तीसरा स्थान यूनियन बजट ऑफ इंडिया को मिला। चौथे स्थान पर शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा रहे जो पोर्नोग्राफी केस में जेल गए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − eight =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।