नुसरत जहां को अभी भी प्यार करते हैं एक्स पति निखिल जैन? लंबे समय बाद चुप्पी तोड़ी - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

नुसरत जहां को अभी भी प्यार करते हैं एक्स पति निखिल जैन? लंबे समय बाद चुप्पी तोड़ी

बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां और निखिल जैन के बीच अब तब कुछ भी सबकुछ ठीक नहीं हुआ है। ऐसे में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं और अपनी-जपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। यह कपल साल 2019 में शादी के बंधन में बंधा था। जिसके बाद महज एक साल बाद दोनों के बीच आईं दूरियों को देख लोग काफी ज्यादा हैरान रह गए।

बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां और निखिल जैन के बीच अब तब कुछ भी सबकुछ ठीक नहीं हुआ है। ऐसे में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं और अपनी-जपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। यह कपल साल 2019 में शादी के बंधन में बंधा था। जिसके बाद महज एक साल बाद दोनों के बीच आईं दूरियों को देख लोग काफी ज्यादा हैरान रह गए। 
1637820930 2
इतना है नहीं हाल ही में दोनों की शादी को कोलकाता के एक कोर्ट ने अमान्य करार दिया है। वहीं जून 2019 में तुर्की के बोरडम में नुसरत जहां और निखिल जैन ने बड़े ही धूमधाम से डेस्टिनेशन शादी रचाई थी। लेकिन अब काफी समय बाद निखिल जैन ने खुद पर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ दी है। 
1637820945 4
शादी के एक साल बाद रिश्ते में आई खटास 
निखिल जैन के साथ सबकुछ ठीक नहीं होने के चलते नुसरत ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया। यही नहीं जिस समय नुसरत अपने पहले पति से अलग हुई तब वह मां बनने वाली थीं। इसके अलावा नुसरत ने निखिल से इस शादी को मानने से ही इनकार कर दिया। तब एक्ट्रेस ने कहा  उनकी शादी तुर्की में हुई थी और भारत में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर ही नहीं हुई थी, तो इस हिसाब से शादी भारत में कानूनी तौर पर वैध ही नहीं हैं। वहीं नुसरत की इस बात को कोर्ट ने भी मान लिया।  
1637821015 5
निखिल ने किया सभी आरोपों को खारिज
बता दें, अपनी वाइफ नुसरत जहां से अलग होने के बाद निखिल जैन पर बाइसेक्सुअल होने का आरोप लगाया। लेकिन अब उन्होंने अपने एक हालिया इंटरव्यू में अपने ऊपर लगे इस आरोप पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा उनके कई आरोप लगाए गए, जो गलत हैं। इन आरोपों में से एक आरोप निखिल जैनबाइसेक्सुअल होने का था। इस मामले पर उन्होंने कहा कि मैं बाइसेक्सुअल नहीं हूं। इस दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि अपनी पूर्व पत्नी (नुसरत जहां) को वह अब भी प्यार करते हैं।  
1637820953 3
एक्ट्रेस का यश दासगुप्ता के साथ अफेयर? 
मालूम हो नुसरत जहां पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल एक्ट्रेस का एक्स हसबैंड निखिल जैन से पहले शादी और फिर मां बनने के खबरों के बाद निखिल से शादी तोड़ने और फिर एक्टर यश दासगुप्ता के साथ अफेयर की खबरों को लेकर नुसरत लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही हैं।   
1637821074 6
 
वहीं नुसरत जहां ने इसी साल अगस्त के महीने में एक बेटे को जन्म दिया। जिसको यश दासगुप्ता ने पिता का नाम दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की मांग में सिन्दूर लगाए हुए कई तस्वीरें वायरल हुई। जिसके बाद लोगों ने यश दासगुप्ता के साथ उनकी शादी को लेकर सवाल करने शुरू कर दिए थे।   
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।