बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस के लिए खूब जानी जाती हैं। अदाकारा आये दिन अपने ग्लैमरस अंदाज से किसी को भी घायल करने से पीछे नहीं रहती। यही नहीं नोरा के फैंस उनकी एक झलक के लिए हमेशा काफी ज्यादा बेताब रहते हैं और इसी खास वजह से एक्ट्रेस भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से रूबरू होने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।

नोरा के हुए 30 मिलियन फॉलोअर्स…
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने एक स्पेशल दिन को फैंस संग सेलिब्रेट किया है। इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। दरअसल नोरा फतेही के इंस्टाग्राम पर अपने 30 मिलियन फॉलोअर्स पूरे कर लिए हैं। तो इसी खुशी में नोरा फतेही ने अपने चाहने वालों का शुक्रिया करते हुए अपनी दो बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
नोरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी पूरी तरह से टोन्ड ऑवरग्लास फ्रेम फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरों का एक सेट पोस्ट किया। अभिनेत्री एक टाइगर प्रिंट कट-आउट क्रॉप टॉप और एक थाई हाई स्लिट स्कर्ट पहने समुद्र तट पर पोज देती हुई दिखाई दे रहीं हैं। उन्होंने अपने लुक को चंकी गोल्ड ईयररिंग्स और न्यूड लिप-स्टिक से पूरा किया हुआ है।

नोरा फतेही ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें वह काफी बोल्ड और हॉट नजर आ रहीं हैं। तस्वीरें सामने आते ही काफी तेजी से वायरल हो रहीं हैं। नोरा ने अपनी इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि 30 मिलियन पूरे हुए, आपके इस प्यार का शुक्रिया। वैसे नोरा का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर फैंस के बीच छा गया है। एक्ट्रेस के चाहने वाले उनकी इस पोस्ट पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

वहीं इससे पहले नोरा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का गाना ‘जालिमा कोका कोला’ फैंस के शेयर किया। फिलहाल तो इस गाने पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रिया मिल रही है और एक बार फिर से नोरा के डांस की जमकर तारीफ हो रही है।

नोरा आगामी फिल्म भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया में एक जासूस की भूमिका में दिखाई देंगी, जिसमें अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर, अम्मी विर्क और प्रणिता सुभाष भी हैं।