बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने हाल ही में बेटी अथिया शेट्टी का कन्यादान कर उन्हें विदा किया हैं। जैसा की सभी जानते हैं हाल ही में एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल संग साथ फैरे लिए। दोनों की वेडिंग पिक्चर्स अबतक भी सोशल मीडिया के ज़रिये फैंस के सामने आ रही हैं वेडिंग से लेकर प्री-वेडिंग फंक्शन्स तक सभी तस्वीरें इनके फैंस को खूब लुभा रही हैं। और इन तस्वीरो का सिलसिला अभी चल ही रहा था कि इसी बीच पापा सुनील शेट्टी के नये शो की घोषणा हो चुँकि है, जो एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि वारियर हंट के नाम से आ रहा यह शो देश का पहला एमएमए रिएलिटी शो होगा।

खबरों की माने तो शो के जरिए देश के एमएमए फाइटर्स को लॉन्च पैड दिया जा रहा है। इस शो का निर्माण एमएक्स स्टूडियोज द्वारा किया गया है। सुनील शो को होस्ट करते नज़र आएंगे। बता दे कि रिएलिटी शो में पूरे 16 कंटेस्टेंट्स शॉर्टलिस्ट किये गये हैं, जिसमे कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबले होंगे और अंत में विजेता चुना जाएगा। शो 12 फरवरी से एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जा रहा है जिसके लिए दर्शक काफी उत्सुक भी नज़र आ रहे हैं।

गौरतलब हैं की कुमिते 1 वारियर हंट के मेजबान सुनील शेट्टी ने कहा, “MMA बेहद दिलचस्प खेल है, जिसके लिए अनुशासन, दृढ़ संकल्प और समर्पण बहुत जरूरी है। शो के प्रतिभागियों में भी हम यही सब देख रहे हैं। शो के जरिए चुने गये विजेताओं को वैश्विक मंच तक ले जाया जाएगा।”
बात ट्रेलर लांच कि, की जाए तो ट्रेलर में खिलाड़ियों को एक-दूसरे से जूझते हुए दिखाया गया है। जिसमे बीच-बीच में कोच और खुद सुनील शेट्टी हौसलाअफजाई करते दिखाई दिए हैं। कहीं, वो भावातिरेक में उछलते हुए भी दिखाई पड़े हैं।
धारावी बैंक में डॉन की भूमिका में आए थे नज़र

खाबरो में आगे की जानकारी देते हुए बता दे की एमएक्स प्लेयर के साथ सुनील का यह दूसरा एसोसिएशन है। उन्होंने प्लेटफॉर्म पर आयी सीरीज धारावी बैंक से ओटीटी में डेब्यू किया था, जिसमें सुनील ने अंडरवर्ल्ड डॉन का किरदार निभाया था। और अब वह इस शो में विवेक ओबेरॉय पुलिस अफसर के रोल में हैं।
क्रिकेट के शौक़ीन हैं सुनील शेट्टी

वैसे तो बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी खुद भी खेलो को काफी बड़े शौक़ीन हैं। साठ साल के सुनील शेट्टी की फिटनेस आज के नौजवान एक्टर्स को भी पीछे पछाड़ देती हैं साथ ही सुनील खुद भी उनके लिए किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं हैं। शायद ही लोग इस बात से वाकिफ होंगे की सुनील का खुद भी खेलो से सीधा रिश्ता रह चुंका हैं या यूँ कहे आज भी हैं। सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में सुनील खेलते आ रहे हैं। मुंबई हीरोज क्रिकेट टीम के वो कप्तान भी हैं। किकबॉक्सिंग में उन्होंने ब्लैक बेल्ट जीत रखी है।

अब बात सुनील के फिल्मी करियर कि, की जाए तो सुनील को आखिरी बार 2021 की फिल्म मुंबई सागा में देखा गया था। पिछले कुछ वक्त से एक्टर साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में भी खूब काम काम करते नज़र आ रहे हैं। पिछले साल रिलीज हुई स्पोर्ट्स तेलुगु फिल्म गनी में उन्होंने एक अहम किरदार निभाया था जिसमे उनका लुक काफी अच्छा देखा गया था। वही दूसरी ओर इस फिल्म में वरुण तेज टाइटल रोल में दिखाई दिए थे।