बॉलीवुड के नए-नवेले कपल बने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हाल ही में सगाई के बंधन में बंधे हैं। जहां दोनों ही कपल ने बड़े ही शानदार तरीके से अपने सगाई के फंक्शन को ऑर्गनाइस किया था। हालांकि दोनों के सगाई में करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। सगाई के बाद दोनों ने खुद ही अपनी खूबसूरत सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसपर फैंस जमकर प्यार बरसाते हुए भी नजर आ रहे थे। ऐसे में अब परिणीति ने अपने सगाई की कुछ और अनदेखी तस्वीरें शेयर कर दी हैं। जिसे देखकर आप भी ख़ुशी से झूम उठेंगे।

दरअसल परिणीति चोपड़ा लगातार अपने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करती दिख रही हैं। जहां एक्ट्रेस ने अपनी सगाई के कुछ ख़ास मोमेंट को एक फिर शेयर किया हैं। जिसमे एक्ट्रेस कभी ख़ुशी तो कभी दुखी होती हुई दिख रही हैं।

जहां इस दौरान एक्ट्रेस पहली तस्वीर में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा परिणीति को बड़े ही प्यार से थामे हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस अपने दोनों भाई शिवांग और सहज के साथ-साथ मंगेतर राघव चड्ढा के साथ दिल खोलकर हंसती हुई नजर आ रही हैं।

वही तीसरी तस्वीर में एक्ट्रेस अपनी सासू मां को बड़े ही प्यार से गले लगाती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा ने एक और फोटो शेयर की है, जोकि एक फैमिली फोटो है।

सगाई की तस्वीरों में एक खास तस्वीर परिणीति ने ये भी शेयर की है। इसमें प्रियंका चोपड़ा अपने होने वाले बहनोई राघव चड्ढा के माथे पर तिलक लगाती हुई नज़र आ रही हैं। परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई के दिन काफी इमोशनल हो गईं। एक अनदेखी तस्वीर में राघव चड्ढा अपनी होने वाली पत्नी के आंसू पोंछते हुए नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा, “हमारी इंगेजमेंट पार्टी एक सपने की तरह थी, जोकि खुशी, प्यार, डांस और भावनाओं से भरपूर रही”।

कैप्शन में परिणीति ने अपने मंगेतर राघव चड्ढा को अपना सपोर्ट, प्यार और सबसे अच्छा दोस्त बताया। राजकुमारी की कहानियों से प्रभावित एक छोटी लड़की के रूप में, मैंने कल्पना की थी कि मेरी परीकथा कैसे शुरू होगी।

अब जबकि यह हो गया है, यह मेरी कल्पना से भी बेहतर है। बता दे की परिणीति के इस पोस्ट पर अब फैंस जमकर प्यार बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं।