बीते दिन आखिरकार लम्बे समय के बाद राजनीती से परिणीति का मेल हो ही गया। जी हाँ…! 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में परिणीति चोपड़ा और राघव चढ़ा ने सगाई रचाकर अपने रिश्ते को नाम दे ही दिया। लम्बे समय से एक दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार इस कपल ने अपने रिश्ते को सबके सामने प्रेजेंट कर ही दिया।

इनके इस ख़ास दिन पर बॉलीवुड और राजनीती जगत के कई हस्तियों ने अपनी शिरकत की। उन्ही में से एक थी परिणीति की मौसी प्रियंका चोपड़ा जो स्पेशली राजनीति की सगाई अटेंड करने इंडिया पहुंची थी। 12 को देर रात एक व्लॉग में पीसी को लंदन एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था।

जिसके बाद कल कपल की एंट्री से पहले पीसी ने बहार आकर पेपराजी को जमकर पोज़ दिए और बहन की सगाई में शामिल होने के लिए खूब आभार भी प्रकट किया।

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी परिणीति के लिए अपना आशीर्वाद भेजा। दूल्हा-दुल्हन के पहनावे को लेकर कुछ चर्चा रही। तस्वीर सामने आने के बाद ऐसा कहा जा सकता है कि उन्होंने अपनी सगाई को बेहद सिंपल रखने की कोशिश की। उनकी ड्रेस को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया, जो उनकी सगाई में मौजूद थे।

कपल की सगाई में शामिल हुईं ये दिग्गज हस्तियां



राघव चड्ढा और परिणीति की सगाई में पंजाब के सीएम भगवंत मान, मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई दिग्गज लोग शामिल हुए। वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने भी कजिन परिणीति चोपड़ा की सगाई में शिरकत की। कपल ने 150 मेहमानों को अपनी सगाई में शिरकत करने के लिए आमंत्रण दिया था।