दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या को कई महीने बीत गए हैं। लेकिन सिंगर अभी भी अपने फैंस के दिलों में जिंदा है। सिंगर की मौत की जांच अभी भी जारी है। इस बीच सिंगर के इंस्टाग्राम अकांउट पर एक अपडेट शेयर किया गया है। सिद्धू मूसेवाला के फैंस ये अपडेट देखकर काफी खुश है। कल गुरुवर्व के दिन सिंगर के फैंस के लिए काफी खास होने वाला है। आइए जानते है कि सिद्धू मूसेवाला को लेकर क्या अपडेट जारी किया गया है।

सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सिंगर की मौत की खबर सुन फैंस काफी शॉक्ड होने के साथ ही दुखी भी थे। आए दिन सोशल मीडिया पर सिंगर के लिए न्याय की मांग की जाती है। फैंस अपने फेवरेट सिंगर को अभी भी अपनी यादों में जिंदा रखे हुए है। हाल ही में सिंगर के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए उनके फैंस के लिए बड़ी खबर शेयर की गई। बता दें कि जल्द ही सिद्धू मूसेवाला का एक और गाना रिलीज किया जाएगा।

सिंगर के फैंस ये खबर सुनने के बाद से काफी एक्साइटेड है। सिंगर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया गया कि कल यानि की गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के दिन सिंगर का गाना रिलीज किया जाएगा। बता दें कि गुरुपर्व के दिन पाठ के बाद अरदास होने के उपरांत गीत को पूरे 10 बजे रिलीज कर दिया जाएगा
सिंगर की मौत के बाद ये उनका दूसरा गाना रिलीज होने जा रहा है। सोशल मीडिया पर मिली अपडेट के अनुसार उनके गाने का टाइटल ‘VAAR’ रखा गया है। 8 नवंबर को यह गाना सुबह 10 बजे रिलीज किया जाएगा। वहीं, इस गाने की कहानी पंजाब के वीर नायक हरि सिंह नलवा पर आधारित है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गाने का टाइटल वॉर रखने के पीछ यही वजह है।