बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस प्राची देसाई काफी दिनों से पर्दे पर नजर नहीं आई हैं, लेकिन उन्हें अब एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। एयरपोर्ट से सामने आए उनके वीडियो को देखकर आप भी चौंक जाएंगे। आप सोच रहे होंगे की हम क्या कह रहे हैं, लेकिन ये सच है कि प्राची व्हीलचेयर पर बैठी नजर आईं।

दरअसल, प्राची देसाई की पैर में चोट लगी है, जिस वजह से उन्हें व्हीलचेयर पर बैठकर आना पड़ा। पैर में दर्द के बाद भी उनके चेहरे की मुस्कान लोगों का दिल जीत रही है। प्राची देसाई के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हालांकि उन्होंने हमें अपनी चोट का कारण नहीं बताया और किसी को बिना परेशान किए हम कह सकते हैं कि वह यहां भी सुंदर दिख रही है’। प्राची की इस हालत को देख उनके फैंस काफी परेशान हैं।

प्राची काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं। 2019 के बाद वह किसी फिल्म या शो में नजर नहीं आई हैं। अभी प्राची ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी है।