बॉलीवुड के नए-नवेले कपल बने परिणीति चोपड़ा और राघव चढ़ा हाल ही में सगाई के बंधन में बंधे हैं। जहां दोनों ही कपल ने बड़े ही शानदार तरीके से अपने सगाई के फंक्शन को ऑर्गनाइस किया था। हालांकि दोनों के सगाई में परिवार के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। वही अपनी छोटी बहन की सगाई में शामिल होने के लिए प्रियंका विदेश से भारत आई थी। जहां प्रियंका ने अपनी बहन के लिए एक प्यार भरा पोस्ट भी साझा किया था। ऐसे में अब बहन की शादी के लिए प्रियंका को अब एक खास ड्यूटी भी दे दी गयी हैं।

दरअसल प्रियंका ने अपनी छोटी बहन परिणीति चोपड़ा और राघव को सगाई की शुभकामाएं बड़े ही ख़ास अंदाज में दी थी। जहां प्रियंका ने सगाई के कुछ अनदेखे तस्वीरों को शेयर करते हुए एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा था। जहां प्रियंका यह कहते दिखी थी की- ‘बधाई हो तृषा और राघव। अब तुम्हारी शादी का इंतजार नहीं हो रहा है। मैं तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं।’ वही अब परिणीति ने इस पोस्ट पर रिएक्ट कर प्रियंका को जवाब दिया है।
जहां परिणीति ने इस पोस्ट पर लिखा, ‘मिमी दीदी जल्द ही लड़की वालों की ड्यूटी आपको मिलने वाली हैं। तैयार हो जाइए।’ इसी के साथ उन्होंने हंसने वाला और दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया। बता दे की परिणीति ने प्रियंका की शादी में खूब रंग जमाया था। साथ ही छोटी बहन होने का फूल फर्ज भी निभाया था। वहीं अब पीसी भी अपनी छोटी बहन के लिए कुछ ऐसा ही करने वाली है।

बता दे की प्रियंका परिणीति की कजिन सिस्टर है और दोनों आपस में काफी अच्छा बांड शेयर करते हैं। वही परिणीति और राघव की शादी का इंतजार अब उनके घरवालों के साथ-साथ उनके तमाम फैंस भी इंतजार कर रहे है।

आखिर कब ये कपल दो से एक हो जाएंगे। हालांकि परिणीति और राघव के सगाई की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसाते हुए देखे गए थे।