बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा आए दिन अपनी बेटी मल्टी के साथ स्टॉप होती नजर आती है साथ ही एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ अपना ख़ास बांड शेयर करती नजर आती है।

बता दे, एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ सोशल मीडिया पर अपने ख़ास बांड की तस्वीरें शेयर करती है उन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ पार्क में वॉक करती देखी जाती हैं तो कभी मालती के साथ खिलौनों की शॉपिंग करती नजर आती हैं। इसके अलावा प्रियंका अपनी बेटी की सोलो पिक्चर सोशल मीडिया पर शेयर करती दिखाई देती है।

अब प्रियंका ने एक बार फिर अपनी बेटी मालती के साथ बिताए मूमेंट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है। कुछ वक्त के लिए वेनिस वर्क टूर पर गई प्रियंका अब अमेरिका वापस लौट आई है। वही एक्ट्रेस अब अमेरिका वापस लौटी है और अपनी बेटी के साथ टाइम स्पेंड करते हुए एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है।

फोटो में प्रियंका और मालती प्लेपेन में दिख रही हैं। सिंपल ग्रे लाउंज सेट पहने हुए प्रियंका ने एक कार्डबोर्ड बॉक्स पकड़ा हुआ है। दरअसल प्रियंका ऐनी हैथवे और जेंडया के साथ वेनिस में बुलगारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची और अपनी बेटी को नानी के मधु चोपड़ा के साथ रहने को छोड़ गई। वही जब प्रियंका अब जब वापस लौटी तो उन्होंने अपने खास मोमेंट को शेयर कर इंस्टा स्टोरी पर लिखा- ‘रियूनाइटेड… हमारे पास यहां क्या है एमएम (मालती मैरी)?’

बता दें इससे पहले प्रियंका अपनी बहन परीणीति चोपड़ा की सगाई के फंक्शन के लिए इंडिया आई थी। बहन की इंगेजमेंट में एक्ट्रेस ने लाइम ग्रीन फ्रील साड़ी पहनकर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था।