बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज किसी भी पहचान की मौहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपना परचम लहरा चुकी हैं। वही प्रियंका अपने काम के साथ-साथ अपने परिवार के साथ भी क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आती रहती हैं। जिसकी तस्वीरें प्रियंका सोशल मीडिया पर शेयर भी करती रहती हैं। वैसे तो प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। ऐस में अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक और मजेदार पोस्ट शेयर कर दी है। जिसकी चर्चा अब हर जगह हो रही हैं।

दरअसल इन दिनों ट्वीटर द्वारा ब्लू टिक हटाए जाने वाले कदम से बी-टाउन से लेकर सभी बड़ी हस्तियों में जैसे खलबली सी मच गयी हैं। हर जगह यही बातें सुनने को मिल रही हैं।बता दे की ट्विटर पर ब्लू टिक खोने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का भी नाम शामिल हो गया।

उनके अलावा, शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन और अन्य कई सेलेब्स के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा लिया गया। हालांकि रविवार को कई सेलेब्स का ब्लू टिक वापस आ गया।प्रियंका चोपड़ा का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है।

बता दे की सभी सेलेब्स के नाम के आगे से ब्लू टिक हटाने के बाद ट्वीटर बिल्कुल ही नार्मल दिखने लगा था। ऐसे में रविवार को कई सेलेब्स को अपना ब्लू टिक वापस मिल गया। जहां इन सेलेब्स की लिस्ट में एक नाम प्रियंका चोपड़ा का भी जुड़ा हुआ हैं। वही अब ब्लू टिक वापस मिलने के बाद प्रियंका ने चुटकी लेते हुए एक मजेदार सा ट्वीट भी शेयर कर दिया हैं। उन्होंने ट्विटर पर इसके लिए ट्वीट करते हुए लिखा, ‘वाह! पता नहीं कैसे लेकिन ब्लू टिक वापस आ गया है. मैं फिर से प्रियंका हूं!’
Woah! Dunno how but the blue tick is back. I’m Priyanka again! 😜
— PRIYANKA (@priyankachopra) April 23, 2023
प्रियंका को ब्लू टिक वापस मिलने के बाद उनका ट्वीट देख कई फैंस इसपर कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, ‘आप थीं.. अभी और हमेशा के लिए प्रियंका..ब्लू टिक कभी मायने नहीं रखता.. कभी मायने नहीं रखता या कभी मायने नहीं रखेगा.’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘आप बहुत फनी हैं प्रियंका, हमेशा मुस्कुराती रहो

लव यू बहुत सारा.’ प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करे तो एक्ट्रेस की मोस्ट अवेटेड सीरीज इस महीने के 28 तारीख को रिलीज होने जा रही हैं। इसके अलावा वो कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट स्टारर जी ले जरा में भी नजर आएंगी।