बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में डंका बजाने वालीं जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। कोरोना काल में लगातार वह हॉलीवुड सेलेब्स से भारत के लिए मदद की मांग कर रही हैं। प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में पॉप सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद विदेश में बस गईं, लेकिन क्या आप जानते हैं उनके घरवाले उनकी शादी टीवी के ‘महादेव’ यानी मोहित रैना से करवाना चाहते थे। देसी गर्ल ने खुद इस बात को स्वीकार किया था।

प्रियंका चोपड़ा की शादी से पहले प्रियंका के घरवाले चाहते थे कि एक्ट्रेस मोहित रैना से शादी कर लें। उन्होंने खुद इस राज से पर्दाफाश किया था। दरअसल, एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि उनकी मौसी चाहती हैं कि मैं मोहित रैना यानी ‘देवो के देव’ से शादी कर लूं। प्रियंका ने इस इंटरव्यू में बताया कि मेरी मौसी को लगता है कि मोहित एक संस्कारी, ईमानदार और युवा लड़के हैं। क्योंकि वह ‘देवो के देव’ हैं। इतना ही नहीं प्रियंका की मौसी ने ये भी कह दिया था कि मोहित भी एक्टर हैं और प्रियंका के ही फील्ड से हैं। ऐसे में वह परफेक्ट मैच हो सकते हैं।

मोहित रैना ने इसके जवाब में कहा कि ये सुनना बेहद अच्छा और रोमांचक है। मोहित के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा उनकी फेवरेट एक्ट्रेस हैं। एक्टर के मुताबिक ‘अब तो उनकी शादी हो गई’ क्या कर सकते हैं।

2018 में टीवी सीरियल ‘देवों के देव’ में मोहित रैना ने भगवान शिव की भूमिका निभाकर इंडस्ट्री में अपनी एक नई पहचान बनाई है। भगवान शिव की भूमिका में लोगों ने इन्हें काफी पसंद किया है। आज भी लोग मोहित रैना को भगवान शिव के नाम से पुकारा करते है। इसी वजह से इन्हें इंडस्ट्री में कई बेहतर काम मिल रहे है। मोहित ने उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में काम किया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अपोजिट आदर्श गौरव और राजकुमार राव थे। इसके अलावा वह मैट्रिक्स और टेक्स्ट फॉर यू में नजर आएंगी।