बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ खूबसूरती के लिए मशहूर प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में टाइम स्पेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।

दरअसल एक्ट्रेस अपने फैंस को ध्यान में रखकर उनके लिए अक्सर अपनी नई-नई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती हैं। अपनी इन लेटेस्ट तस्वीरों में प्रियंका अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। इन फोटोज को प्रियंका अपने ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो अब काफी तेजी से वायरल हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने एक दो नहीं बल्कि कई सारी तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनका अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहा हैl जहां एक तस्वीर में प्रियंका छाते के साथ नजर आ रही है, तो वहीं दूसरी तस्वीर में वो बारिश में भीगी सड़कों पर चलती नजर आ रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस मार्शमैलो का मजा ले रहे हैंl इसमें उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैंl वहीं कुछ तस्वीरें जर्मन शेफर्ड और अपने अन्य दोस्तों के साथ भी है। तस्वीर में वह वाटरमेलन का लुफ्त उठा रही हैं।

इन तस्वीरों को पोस्ट करके प्रियंका चोपड़ा ने इनके कैप्शन में लिखा है, ‘फोटो डम्प।’ मालूम हो प्रियंका चोपड़ा पिछले वर्ष से लंदन में है। वह अपनी फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ की शूटिंग के लिए लंदन आई थीl इस फिल्म में उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका है।
प्रियंका चोपड़ा कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें उनकी भूमिका बहुत पसंद किया गया है। देसी गर्ल से मशहूर प्रियंका हाल ही में द वाइट टाइगर का प्रमोशन करते नजर आई थी। इस फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव की अहम भूमिका थी। यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद भी आयी थी। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा सिटाडेल नामक एक स्पाई फिल्म की भी शूटिंग कर रही है।