बॉलीवुड के रुमर कपल कहे जाने वाले परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चढ़ा इन दिनों खबरों की हेडलाइन में बने हुए हैं। दरअसल आए दिन इन दोनों कपल को एक साथ स्पॉट किया जाता हैं। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है की कल यानी 13 मई को ये कपल अपने दिल्ली निवास पर सगाई करने वाले हैं। जिसको लेकर अब तैयारियां भी शुरू हो गयी हैं। ऐसे में अब मेहमानों की लिस्ट भी सामने आने लगी हैं।

दरअसल परिणति और राघव की शादी को लेकर फैंस हर छोटी से छोटी अपडेट जानने के लिए भी बेहद उत्सुक दिख रहे हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस के घर की सजावट के बाद से मेहमानों की लिस्ट भी सामने आने लगी हैं। जहां इस लिस्ट में सबसे पहला नाम परिणीति की कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा का शामिल हैं।

बात दे की बहन परिणीति के इस खास फंक्शन में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा दिल्ली आने के लिए तैयार हैं। अपनी कजिन सिस्टर परिणीति की सगाई के लिए प्रियंका ने अपने पूरे काम से वक्त निकालकर दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने की तैयारी कर ली है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये प्रियंका का शार्ट ट्रिप बताया जा रहा हैं। खबर के अनुसार प्रियंका 13 मई की सुबह दिल्ली आएंगी। उनके पति निक शायद ही इस ट्रिप में उनके साथ हों। वहीं प्रियंका बेटी मालती को साथ लाकर अपनी फैमिली को सरप्राइज दे सकती हैं। बता दे की इससे पहले एक्ट्रेस को ड्रेस को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई थी।

जहां कहा जा रहा था की अपने सगाई पर परिणीति बेस्ट वेडिंग ड्रेस डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा का ड्रेस पहनने वाली हैं। जिसके लिए कई बार परिणीति को डिज़ाइनर के घर के बाहर स्पॉट भी किया गया था।

वही बीते दिन परिणीति का दिल्ली वाला घर भी रौशनी से जगमगा उठा हैं। जहां पुरे घर को दुल्हन की तरह तैयार कर दिया गया हैं। ऐसे में अब कल क्या होता है यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं।