IPL 2023 Opening Ceremony: बॉलीवुड के खिलजी एक्टर रणवीर सिंह अपने एक्टिंग स्किल्स के लिए फिल्मी दुनिया में बेहद ही नाम कमा चुके हैं। उनका किसी भी रोल में फिट बेथ जाना एक बेहतरीन एक्टर की कला को दर्शाता हैं तो वही दूसरी ओर अपनी सिंगिंग से सबको अपना दीवाना बनाने वाले अरिजीत सिंह भी अपनी सुरीली आवाज़ और अपने इंटेंस गानो के लिए बेहद फेमस हैं।

दोनों ही हस्तियां अपने कामो में सुपर परफेक्ट हैं जिसके चलते दोनों आज कल काफी सुर्खियां बटोरते हुए नज़र आये। लेकिन क्यों तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर क्या हुआ जिसके चलते दोनों ही लोगो के बीच चर्चा का विषय बनते नज़र आये।
अरिजीत सिंह के आवाज के दीवाने हुए बाजीराव
Arijit singing ‘Lehra Do’ at the Opening Ceremony is just .. 🥹🤌🏽 #IPLonStar #IPL2023OpeningCeremony @StarSportsIndia #Arijit #GTvsCSK
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) March 31, 2023
रणवीर ने बीते दिन शुक्रवार, 31 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के उद्घाटन समारोह के दौरान शानदार प्रदर्शन देने के लिए अरिजीत सिंह की जमकर तारीफे की। उन्होंने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट के ज़रिये एक ट्वीट पोस्ट शेयर करने के साथ लिखा, ‘ओपनिंग सेरेमनी में अरिजीत ने ‘लहरा दो’ गाना गाया है.’ इसके साथ उन्होंने कई स्माइली भी पोस्ट में शेयर किया है और अरिजीत की परफॉरमेंस को सराहा हैं।
सामने आया आईपीएल 2023 ओपनिंग सेरेमनी पर अरिजीत सिंह का लाइव परफॉर्मेंस

बता दें कि, अरिजीत सिंह ने शुक्रवार, 31 मार्च को आईपीएल 2023 के उद्घाटन समारोह में अपनी एक लाइव परफॉर्मेंस दी। उन्होंने परफॉर्मेंस के दौरान ’83’ फिल्म से ‘लहरा दो’ गाना गा कर वहां आये सभी ऑडियंस और प्लेयर्स का समां बांध दिया। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में लीड रोल प्ले करने वाले रणवीर सिंह ने सिंगर के आवाज की तारीफ में ये पोस्ट शेयर किया है और उनके गाने और जज़्बे को सलाम करते हुए खूब तारीफे की हैं।

आपको बता दें, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को आखिरी बार ‘सर्कस’ में देखा गया था, जो 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं। दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म में केमियो रोल प्ले किया था। फिलहाल रणवीर सिंह, करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ पर काम कर रहे हैं, जिसमें आलिया भट्ट नजर आएंगी। ‘गली बॉय’ के बाद ‘ब्रह्मास्त्र’ एक्ट्रेस के साथ ये उनकी दूसरी फिल्म है।