बॉलीवुड के बाजीराव यानी रणवीर सिंह अपनी एनर्जी और धुआंधार एक्टिंग की बदौलत आज एक जाना माना चेहरा है। अपनी एक्टिंग और फिल्मो से ज्यादा रणवीर सिंह अपने स्टाइल की वजह से जाने जाते है। भले ही कुछ लोगो को उनका स्टाइल अतरंगी लगता हो। लेकिन वह हमेशा ही अपने स्टाइल से एक नया ट्रेंड सेट करते ही है।

अब रणवीर सिंह की बात हो ही रही तो उनकी फिल्म बजराओ मस्तानी में की गयी कमाल की एक्टिंग को कैसे नज़रअंदाज़ कर सकते है, भई वाह !!! क्या एक्टिंग की थी।

रणवीर सिंह आय दिन यूँ तो कई अतरंगी ड्रेसेस को लेकर वह मीडिया की सुर्खियां बटोरते ही रहते है। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में ऐसा कुछ कहते हुए जिसे सुनकर सबका ध्यान बस उन्ही की तरफ हो गया।

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म “जयेशभाई ज़ोरदार” है। रणवीर अपनी आने वाली फिल्म में एक गुजराती लड़के का रोल कर रहे है और फिल्म की कहानी गुजराती लड़के के इर्द गिर्द ही घूमती है।

इस फिल्म को लेकर रणवीर सिंह ने कहा की ” इस फिल्म ने मुझे एक ऐसा रोल निभाने का मौका दिया जिसका कोई भी अस्तित्व होने का अहसास नहीं होता। मेरे लिए एक्टर होने का मतलब है मौके। ऐसे मौके जिसमे आप अलग अलग तरह के रोल में जीते हो। यानी एक ही ज़िन्दगी में अलग अलग इंसान की तरह जीना। भले ही कुछ टाइम के लिए। और मुझे ये सब बहुत पसंद है। “

ये तो हम सब बहुत अच्छे से जानते है की रणवीर सिंह को adventurous चीज़े करना कितना पसंद है। रणवीर ने आगे ये भी कहा किवह एक तरह के रोल करते नहीं रहना चाहते। उन्हें नहीं पसंद कि लोग उन्हें किसी एक ही केटेगरी में डाल कर रखे।

लगता है रणवीर सिंह ने ठान लिया है कि वह बॉलीवुड में एक नए ट्रेंडसेटर के तौर पर सफल होकर ही रहेंगे। वैसे रणवीर सिंह आलरेडी ऐसा कर चुके है और देश भर में काफी पसंद किये जाते है।