बॉलीवुड के मोस्ट ऐनर्जेटीक एक्टर कहे जाने वाले रणवीर सिंह एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए हैं। दरअसल एक्टर इन दिनों खूब कंट्रोवर्सी में फसते हुए दिख रहे हैं। कभी अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर तो कभी अपने बयान बाजी को लेकर भी रणवीर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वही रणवीर इन दिनों कई अवार्ड शोज में शिरकत करते हुए भी दिख रहे हैं। वही ऐसे ही एक अवार्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसमे बीच सभा में किसी ने रणवीर को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया हैं। जिसके बाद रणवीर का ऐसा रिएक्शन सामने आया हैं।

दरअसल बेंगलुरु में हुए साउथ इंडियन इंटरनैशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) शो में शामिल हुए थे। इस दौरान रणवीर को “मोस्ट लव्ड हिंदी एक्टर इन साउथ इंडिया” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।वहीं अब एक्टर का एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे देखा जा रहा है कि रणवीर के मुंह पर किसी ने थप्पड़ मारा है।
वही सामने आया इस वीडियो में देखा जा रहा है कि शो के दौरान रणवीर फैन्स की भीड़ में बुरी तरह फंस हुए है। इसी बीच रणवीर के गाल पर भीड़ में से किसी का हाथ लग जाता है, जिसके बाद एक्टर नीचे की ओर झुक जाते हैं और अपने गाल पर हाथ लगा लेते हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि रणवीर को भीड़ से बचाने के चक्कर में उनके ही बॉडीगार्ड का हाथ उनके गाल पर जा लगा। इसके बाद रणवीर का रिएक्शन थोड़ा अजीब सा नजर आता है।

वही इस अवार्ड शो में रणवीर काफी ज्यादा मस्ती करते हुए भी नजर आए। जहां रणवीर अल्लू अर्जुन की पुष्पा फिल्म का हुक स्टेप करते देखा गया।

तो वहीं कभी विजय देवरकोंडा संग थिरकते भी दिखे।वही इस अवार्ड शो में साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों के साथ-साथ बॉलीवुड के भी कई सेलेब्स शिरकत करते हुए नजर आए।