रुबीना दिलैक ने जीता बिपाशा बसु का दिल, एक्ट्रेस बोली इसे जरुर जीतना चाहिए - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

रुबीना दिलैक ने जीता बिपाशा बसु का दिल, एक्ट्रेस बोली इसे जरुर जीतना चाहिए

बिपाशा ने रूबीना की तारीफ़ करते हुए उनके जीतने की उम्मीद ज़ाहिर की है। बिपाशा ने रूबीना के लिए इंस्टा स्टोरी शेयर की है और उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शो की कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक को बिग बॉस 14 का विनर तक बता दिया है।

बिग बॉस 14 अब अपने आखिरी पड़ाव पर हैं। शो जल्द ही खत्म होने वाला हैं जिसके साथ ही हमे एक नया विनर मिल जायेगा। लेकर विनर बनना किसी के लिए भी इतना आसान नहीं हैं। सभी कंटेस्टेंट्स इस शो को जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अब ग्रैंड फिनाले का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। वैसे तो सभी कंटेस्टेंट्स ने जनता का दिल जीत ही लिया हैं मगर, जिस कंटेस्टेंट ने बिपाशा बसु का दिल जीता, वो हैं रूबीना दिलैक।
1613126427 screenshot 13
बिपाशा ने रूबीना की तारीफ़ करते हुए उनके जीतने की उम्मीद ज़ाहिर की है। बिपाशा ने रूबीना के लिए इंस्टा स्टोरी शेयर की है और उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शो की कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक को बिग बॉस 14 का विनर तक बता दिया है। बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, ‘मैंने बिग बॉस 14 देखा। ये लड़की रुबीना दिलैक बेहद मजबूत है। इसे जरुर जीतना चाहिए। आपको बेस्ट ऑफ लक।’ 
1613126362 screenshot 12
आपको बता दे, अब इस शो में बस निक्की तम्बोली, एजाज़ ख़ान की प्रॉक्सी देवोलीना भट्टाचार्जी, राखी सावंत, एली गोनी, राहुल वैद्य और रूबीना बचे हैं। निक्की, टिकट टू फिनाले टास्क जीतकर सीज़न की पहली फाइनलिस्ट बन चुकी हैं। यानी अब बचे हुए दिनों में टॉप 4 का चुनाव होना है। वही, रूबीना की काफ़ी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अभी जितने कंटेस्टेंट्स बचे हैं, उनमें सिर्फ़ रूबीना ऐसी हैं, जो बिना ब्रेक के घर में बनी हुई हैं। फिनाले वीक में पहुंचने के लिए रूबीना मजबूत दावेदार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।