मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सपना ने अपने देसी अवतार से सभी लोगों को अपना कायल किया हुआ है। बिग बॉस फेम सपना चौधरी सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं। सपना अक्सर तस्वीरें और अपनी रूटीन लाइफ से जुड़े अपडेट फैंस को देती हैं।

वहीं अब ये नया साल शुरू होने में चंद दिन और बाकी रह गए हैं। इससे पहले ही सपना गोवा वेकेशन पर पहुंच गई हैं जहां वह जमकर एन्जॉय कर रही हैं। जी हां, इसकी एक झलक सपना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये फैंस को दिखाई है। इस दौरान सपना चौधरी देसी स्टाइल से अलग, वेस्टर्न स्टाइल में डांस करते नजर आ रही हैं।

वैसे सपना चौधरी का इस तरह का अवतार पहली बार देखने को मिला है। वीडियो में देखा जा सकता है हरियाणवी डांसर फ्लोरल प्रिंट वाला कोल्ड शोल्डर वन पीस पहने हुई हैं। वहीं उनके पीछे ऊंचा पहाड़ और पैरों में समुद्र की लहरें आती-जाती दिख रही हैं। इन लहरों के बीच सपना इंग्लिश सॉन्ग ‘बेली डांसर’ पर डांस थिरकती हुई नजर आ रही हैं।

सपना ने भी बताया क्यूट…
सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इस रील वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- अगर यह क्यूट है, तो मैं इसे चाहती हूं। वैसे सपना चौधरी के इस डांस मूव्स को देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। यही नहीं लोग सपना के वेस्टर्न स्टाइल के कायल हुए जा रहे हैं।
सपना चौधरी के करियर की बात करें तो उन्होंने कुछ समय तक स्टेज शो किये जिसके बाद वो बिग बॉस सीजन 11 में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली। इस शो के बाद से ही सपना की पॉपुलैरिटी काफी जबरदस्त हो गई। इसके बाद देसी क़्वीन की बॉलीवुड में एंट्री हो गई और आज के समय में सपना खूब नाम कमा रही हैं।