बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने नाम का परचम लहराने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अगली वेब सीरीज़ सिटाडेल के प्रमोशन में काफी बिज़ी हैं। जल्द ही इसी महीने में ओटीटी प्लेटफार्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर इस सीरीज़ को रिलीज़ किया जायेगा। इस वेब सीरीज़ की इन दिनों खूब चर्चाए भी हो रही है।

बीते रोज़ लंदन में इस सीरीज़ का प्रीमियर था, जिसमें प्रियंका चोपड़ा रेड गाउन में पहुंची थीं। आम लोग तो प्रियंका के इस रेड अवतार के दीवाने हुए नहीं बने और ऐसा हो भी क्यों ना भला आखिर पीसी लग ही इतनी बला की खूबसूरत रही थी कि कोई भी उनकी इस खूबसूरती का दीवाना हो जाये, उनके पति निक जोनास भी प्रियंका का ऐसा ग्लैमरस अवतार देख हैरान ही रह गए।
प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती देख पति निक जोनास खुद को रोक नहीं पाए और जब प्रियंका पैपराज़ी के लिए भरी महफिल में पोज़ दे रही थीं, उसी दौरान निक जोनास ने अपनी पत्नी की सेल्फी वीडियो बनाने में मशरूफ हो गए। इतना ही नहीं बल्कि निक ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है।

इसमें उन्होंने कैप्शन दिया है, “रेड ड्रेस.” वीडियो में गाना भी रेड ड्रेस वाला ही लगाया है। प्रियंका को लाल रंग के गाउन में देख निक जोनास मानों उनके दीवाने ही हो गए और अपनी बीवी की खूबसूरती के चर्चे पूरी महफ़िल में कर दिए।
प्रीमियर में दिखाई दिए वरुण धवन और समांथा

सिटाडेल के लंदन प्रीमियर के दौरान वरुण धवन और समांथा रुथ प्रभु भी नज़र आए। दोनों स्टार्स ने वहां साथ में पोज़ दिया। इसके अलावा उन्होंने सिटाडेल के अमेरिकी वर्जन की स्टारकास्ट के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं। बता दें कि वरुण धवन और समांथा रुथ प्रभु सिटाडेल के इंडियन वर्जन में लीड रोल में नजर आएंगे. इसका निर्देशन राज एंड डीके करेंगे। जिसके चलते ये दोनों भी प्रीमियर पर मौजूद थे।
कब स्ट्रीम होगी प्रियंका की सिटाडेल

प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडंस की ये स्पाई एक्शन थ्रिलर सीरीज़ अमेज़न प्राइम वीडियो पर 28 अप्रैल को रिलीज़ होगी जिसमे आपको प्रियंका का अंगेरय लुक भी देखने को मिलने वाला हैं। पहले इसके दो एपिसोड रिलीज़ किए जाएंगे उसके बाद हर हफ्ते एक एक एपिसोड को स्ट्रीम किया जाएगा। इसका निर्माण रूसो ब्रदर्स ने किया है।