देश का पहला और सुपरहिट शो ‘शक्तिमान’ जल्द ही फिर से वापसी करने की तैयारी में हैं। ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस बारे में खुद अभिनेता मुकेश खन्ना ने बताया है कि इस खबर को बताने में देरी हो गई है, क्योंकि ये बात अब चारों तरफ फैल गई है। दरअसल, 90 दशक के मशहूर टीवी शो ‘शक्तिमान’ के एक्टर मुकेश खन्ना ने बीते दिन यानी 11 फरवरी को ऑफीशियली अनाउंस किया था कि वह शक्तिमान पर अब फिल्म ला रहे हैं। इस बाबत उन्होंने एक छोटा सा टीजर भी फैंस के साथ शेयर किया था।

इस टीजर के सामने आने के बाद दर्शक बेहद खुश हुए और 90 के दशक के बचपने को याद कर शक्तिमान फैंस बेहद खुश हो गए। वहीं इंटरनेट पर अब हैशटैग के साथ शक्तिमान के पोस्टर्स और टीजर जमकर वायरल हो रहा है। ऐसे में पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स की बहार आ गई है।
अभिनेता मुकेश खन्ना के अलावा सोनी पिक्चर्स इंडिया ने भी इस खबर की पुष्टि करके लिखा कि अब इंडियन सुपरहीरो शक्तिमान पर अब फिल्म बनने जा रही है। एक मिनट के वीडियो में पृथ्वी औऱ ब्रह्मांड दिखाया जाता है इसके बाद एक शहर का सुनसान हाल नजर आता है जिसके ऊपर से काली परछाई गुजरती दिखती है।

इसके बाद शक्तिमान के शक्तिशाली चक्र की एक झलक दिखाई जाती है। इस वीडियो को देख फैंस शक्तिमान की वापसी के बारे में बात कर रहे हैं। इतने साल हो गए, अब जाकर शक्तिमान की वापसी हुई है। इस दौरान एक यूजर ने कहा- लोगों का असली हीरो- हमारा शक्तिमान, तो कोई बोला- मुकेश सर, शक्तिमान आप ही बनेंगे या कोई और, तो किसी ने कहा- शक्तिमान की महरून ड्रेस और गोल्डन चक्र देख कर बहुत अच्छा फील हो रहा है।
इंटरनेट पर वायरल हुए मीम्स…
90s kids after knowing #Shaktimaan is coming on the big screen: pic.twitter.com/WdiOK26F8U
— Angshuman (@angshumorous) February 10, 2022
Me after watching #Shaktimaan movie annoucement pic.twitter.com/eJGat2YoAB
— Avinash yadav 🌠 (@Memelordavi) February 10, 2022
#Shaktimaan When people from other countries say that India doesn’t have the kind of superheroes🤣🤣 pic.twitter.com/1DaRwJRE42
— Adarsh Tiwari (@DangerBrahman13) February 10, 2022