शहनाज गिल ने ब्राइडल लुक में किया रैंप पर डेब्यू, सिद्धू मूसेवाला के गाने पर जमकर लगाए ठुमके - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

शहनाज गिल ने ब्राइडल लुक में किया रैंप पर डेब्यू, सिद्धू मूसेवाला के गाने पर जमकर लगाए ठुमके

सिद्धू मूसे वाला के गाने पर शहनाज गिल के डेब्यू वॉक का वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में वो दुल्हन के लिबास में नजर आ रही थीं। फैंस शहनाज को दुल्हन के रूप में देखकर बहुत खुश हैं और तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं।

पंजाब की कैटरीना इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आए दिन उनकी फोटोज और
वीडियोज इंटरनेट पर छाई रहती हैं। फैंस अपनी फेवरेट शहनाज की हर फोटो और वीडियो को
शेयर और रीशेयर करने लग जाते हैं। इसी बीच शहनाज का एक ऐसा वीडियो सामने आया है,
जिसमें वह शादी के जोड़े में दुल्हन की तरह सजी सवरी दिख रही हैं।

1655702026 287032996 556946479133924 2090737693619814668 n

बता दें कि शहनाज गिल ने अहमदाबाद टाइम्स फैशन वीक में रैंप डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने अपनी अदाओं से सबका दिल भी जीत लिया। दिल्ली के डिजाइनर सामंत
चौहान के लिए शहनाज ने ग्रैंड फिनाले शो में दुल्हन के रूप में रैंप वॉक किया। वह लाल-सुनहरे
दुल्हन के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
इस लहंगे के साथ ब्राइडल जूलरी और
मांग टीका उनके लुक को और ज्यादा शानदार बना रहे थे।

1655702035 285272968 727374945073499 4087994276840756719 n

दरअसल, शहनाज गिल ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें
वह दुल्हन के अवतार में रैंप वॉक करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे और
उनकी वॉक में एक अलग ही
कॉन्फिडेंस  देखने को मिल रहा है। वीडियो में दिख रहा है
कि वहां मौजूद लोग शहनाज की शानदार वॉक को एकटक होकर देखते रह गए।

यह वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड पर धमाल मचा रहा है। फैंस वीडियो पर ताबड़तोड़
रिएक्शन दे रहे हैं। कॉमेंट बॉक्स में तो मानों कॉमेंट्स की सुनामी आ गई है। शहनाज
के भाई शहबाज ने कॉमेंट करते हुए दिल वाले इमोजी शेयर किए। वहीं एक यूजर ने लिखा,
मुझे आप पर गर्व है गिल, आपने अपने पहले रैंप पर
कब्जा कर लिया।
दूसरे यूजर ने लिखा, रेड लहंगे में आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं। एक अन्य ने लिखा, अपने डेब्यू में
शानदार लग रहे थे। एक खूबसूरत दुल्हन।

1655702046 screenshot 1

1655702062 screenshot 2

1655702084 screenshot 3

1655702178 screenshot 7

1655702090 screenshot 4

खबरों के मुताबिक शहनाज जल्द ही बॉलिवुड में भी कदम रखने वाली हैं। वह सलमान
खान की आगामी फिल्म
कभी ईद कभी दिवालीसे फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म के सेट से उनकी कुछ तस्वीरे
भी लीक हुई थी। अब उनके फैंस उनके बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।