फिर शहनाज गिल की सादगी के कायल हुए फैंस, इस बार सूट पहन क्यूट सी स्माइल से चुराया लोगों का दिल - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

फिर शहनाज गिल की सादगी के कायल हुए फैंस, इस बार सूट पहन क्यूट सी स्माइल से चुराया लोगों का दिल

वैसे ये कोई पहली बार नहीं इससे पहले भी शहनाज गिल स्टेज पर अपने फैंस और चाहने वालों से रूबरू होती दिख रही हैं। इससे पहले भी एक्ट्रेस अपने चाहने वालों से मिलती रहती हैं। मगर इस बार शहनाज की आंखें और स्माइल इस वीडियो में सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है।

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, खबर है कि एक्ट्रेस जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने को तैयार हैं। इसके अलावा ईद पार्टी में सलमान खान संग उनकी सामने आई तस्वीरें और वीडियो भी जमकर चर्चा का विषय बनी रही। अब शनिवार की सुबह से ही शहनाज गिल की कई नई वीडियो सामने आ रही है, जिसमें वह ब्रह्माकुमारी के एक प्रोग्राम में पहुंची है। वहीं इस बीच अभिनेत्री का सिंपल और सोभर अंदाज देखकर उनकी कई वीडियो क्लिप और फोटोज वायरल हो रही हैं। 
1651913932 untitled 2
 
वैसे ये कोई पहली बार नहीं इससे पहले भी शहनाज गिल स्टेज पर अपने फैंस और चाहने वालों से रूबरू होती दिख रही हैं। इससे पहले भी एक्ट्रेस अपने चाहने वालों से मिलती रहती हैं। मगर इस बार शहनाज की आंखें और स्माइल इस वीडियो में सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो पंजाब की कैटरीना व्हाइट सूट और कलरफुल दुपट्टे में नजर आ रही हैं। भले ही उन्होंने बेहद सिंपल तरीके से इस स्टाइल को कैरी किया है, बावजूद इसके शहनाज कयामत ढा रही हैं।

ईद पार्टी में आयीं थी नजर 
गौरतलब है, बीते दिनों शहनाज गिल सलमान खान की बहन अर्पिता खान की ईद पार्टी में शहनाज गिल नजर आई थीं। इस पार्टी में एक्ट्रेस जमकर लाइमलाइट में बनी रही। सबसे ज्यादा चर्चा एक्ट्रेस की सलमान खान संग घुलना मिलना रहा। खैर बिग बॉस के बाद से ही शहनाज गिल बॉलीवुड के भाईजान के काफी करीब रही हैं।
1651913970 untitled 3
 
वहीं खबरें सामने आ रही हैं कि शहनाज गिल का बॉलीवुड डेब्यू कंफर्म हो गया है और वह अपना डेब्यू किसी और के साथ नहीं बल्कि सलमान खान की फिल्म से करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि शहनाज गिल सलमान खान की अपकमिंग फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से डेब्यू करेंगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।