सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद पहली बार दिखी शहनाज गिल की झलक, फैंस हुए इमोशनल - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद पहली बार दिखी शहनाज गिल की झलक, फैंस हुए इमोशनल

शहनाज गिल के फैंस के लिए ख़ुशी की खबर सामने आई है। फैंस काफी समय से एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए तरस रहे थे। जैसे- तैसे खुद को किसी तरह संभाल कर शहनाज ने काम पर वापसी कर ली है। अब दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

शहनाज गिल के फैंस के लिए ख़ुशी की खबर सामने आई है। फैंस काफी समय से एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए तरस रहे थे। उन्हें देखने के लिए हर कोई बेताब है। आपको बता दे, सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल टूट गई थीं। सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार के बाद शहनाज किसी को नजर नहीं आईं। यहां तक कि जो सिलेब्स उनसे मिलने उनके घर गए थे उन्होंने भी यहीं बताया कि शहनाज ठीक नहीं हैं। 
1633688356 article 2021924419090968949000
सिडनाज के फैंस उनकी ये हालात जानकर बहुत दुखी थे। पर जैसे- तैसे खुद को किसी तरह संभाल कर शहनाज ने काम पर वापसी कर ली है। अब दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। अब दावे किये जा रहे है कि यह नया वीडियो है। इस वीडियो में फिल्म की कास्ट के साथ शहनाज गिल भी दिखाई नजर आ रहीं है। 

सिडनाज फैंस ये वीडियो देखकर काफी इमोशनल हो रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिलजीत दोसांझ के साथ शहनाज और सोनम बाजवा नजर आ रही हैं। वीडियो में दिलजीत और सोनम एक सीन को इनएक्ट करते नजर आ रहे हैं। ये सीन उनकी फिल्म हौंसला रख का ही है। फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

1633688141 129018794 673998106631202 9197748550849234531 n
वीडियो की शुरुआत होती है दिलजीत और सोनम से, उसके बाद सीन में शहनाज की एंट्री होती है। जिसमें शहनाज दिलजीत को टेडी बियर से मारने लगती हैं। वीडियो के आखिर में शहनाज और सोनम दोनों ही दिलजीत को मारने के बाद हंसते हुए नजर आ रही हैं। शहनाज को इस तरह हंसता हुआ देखकर फैंस काफी खुश हैं। फैंस कमेंट कर बोल रहे है कि वो शहनाज को हंसता हुए देखने के लिए मरे जा रहे थे। काफी फैंस शहनाज के लिए हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + seven =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।