पोर्नोग्राफी केस में बिजनेसमैन राज कुंद्रा जेल में हैं। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाकर उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बेचने का आरोप है। इस केस में शिल्पा शेट्टी ने मुंबई क्राइम ब्रांच में अपना बयान भी दर्ज किया था। शिल्पा ने अपने बयान में कहा कि वे राज कुंद्रा के बिजनेस के बारे में कुछ नहीं जानती थी। वे ना ही राज से उनके बिजनेस के बारे में पूछती थीं और ना ही राज कुंद्रा उन्हें कुछ बताते थे। वो अपने काम में बिजी थीं।
अब एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी के बयान पर रिएक्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा के खिलाफ कई नए बयान दिए हैं।
राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में मुंबई पुलिस ने करीब 1500 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। इस सप्लीमेंट्री चार्जशीट में शिल्पा शेट्टी से लेकर शर्लिन चोपड़ा और उन तमाम लोगों के बयान हैं, जिनसे पुलिस ने इस मामले में पूछताछ की है। चार्जशीट में शिल्पा शेट्टी के बयान का भी जिक्र है, जिसमें पुलिस पूछताछ के दौरान ऐक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें पति राज कुंद्रा की इन गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। शिल्पा का कहना है कि वह अपने काम में व्यस्त थीं और इसलिए यह नहीं जानतीं कि राज कुंद्रा क्या कर रहे थे। अब शर्लिन चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर कर शिल्पा के इस बयान की हंसी उड़ाई है। शर्लिन ने इसे ‘येड़ा बनकर पेड़ा खाना’ कहा है।

शर्लिन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह वर्कआउट कर रही हैं और शिल्पा को दीदी कह रही हैं। शर्लिन कहती हैं, ‘कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीदी का यह कहना है कि उन्हें अपने पति के कुख्यात गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। और तो और दीदी का यह भी कहना है कि उन्हें अपने पति की चल-अचल संपत्ति के स्रोत की भी जानकारी नहीं है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है इसका अनुमान आप खुद लगा सकते हैं। वैसे इसे क्या कहते हैं… येड़ा बनकर पेड़ा खाना… है ना।’