सिंगर नेहा कक्कड़ का जो भी गाना रिलीज़ होता है, तुरंत वायरल हो जाता है। नेहा ने अब तक अपने करियर में एक से बढ़ कर एक हिट गाने दिए है और रीमिक्स गानों पर भी वो लोगों को बखूबी लुभाना जानती है। लाइव शोज के दौरान भी फैंस नेहा की आवाज के जादू पर दिल खोल कर झूमते है।


इस शो के वीडियो अब सोशल मीडिया अपर खूब वायरल हो रहे है। इस वीडियो में नेहा कक्कड़ लगाइलु जब लिपिस्टिक सांग गाते हुए नजर आ रही है। ये सांग परफॉरमेंस के दौरान मौजूद लोगों की भीड़ को इतना पसंद आया कि लोग बेकाबू हो गए।

बता दें ये नजारा बिहार के जमशेदपुर के अग्रिको मैदान का था जहां छठ पूजा के अंतिम दिन के मौके पर नेहा कक्कड़ के लाइव शो का आयोजन किया गया था। यहां नेहा ने पब्लिक डिमांड पर भोजपुरी सांग गाया और उनका जादू लोगों के सर चढ़कर बोला।

भोजपुरी अंदाज में लॉलीपॉप लागेलु सांग गाकर नेहा कक्कड़ ने वहां मौजूद लोगों का तो दिल जीता ही बल्कि अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है लोग अपनी कुर्सियां उठाकर नाचने पर मजबूर है।

शो के दौरान नेहा कक्कड़ ने लड़की ब्यूटीफुल , फोन में तेरी फोटो और सेती जैसे गाने भी गाये और फैंस को उनका परफॉरमेंस काफी पसंद आया। बता दें अन्हा ने जमशेदपुर में ये अपना पहले स्टेज शो किया था और फैंस से उन्हें यहाँ भरपूर प्यार मिला।
देखिये वीडियो :