बिग बॉस 16 बेशक ख़त्म हो गया हो लेकिन इससे जुड़े कंटेस्टेंट अभी तक लोगों के बीच छाए हुए है। बिग बॉस में प्रियंका चाहर चौधरी हो या एमसी स्टेन हर कंटेस्टेंट अपने दमदार अंदाज से अभी भी सुर्खियों का विषय बना हुआ है। सुंबुल तौकीर खान ने शेयर की ऐसी वीडियो जिसको देख आप अपनी हसी नही रोक पायेंगे।

वही 19 साल की उम्र में सफलता की ऊंचाइयों को छूने वाली सुंबुल तौकीर खान एक बार फिर लाइम लाइट में आई है हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो अपनी बहन के साथ नजर आ रही है।

दरअसल सुंबुल तौकीर खान ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो अपनी बहन के साथ मस्ती करती नजर आ रही है और ये तेजी से वायरल होती वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे है। अब आपकी एक्साइटमेंट कम करते हुए बताते है क्या है इस वीडियो में खास?

दरअसल सुंबुल तौकीर खान अपनी बहन सानिया तौकीर के साथ इस वीडियो में उनके कंधे पर बैठी नजर आ रही है वही एक्ट्रेस अपनी बहन के साथ फुल मस्ती के मूड में दिखाई दे रही है।वही एक्ट्रेस की बहन डांस करती नजर आती है औरसुंबुल तौकीर खान कंधे पर बैठी थोड़ा डरी हुई भी दिखाई देती है। जिसके बाद सुंबुल की बहन आसानी से सब संभाल लेती है। दोनों की मस्ती यही ख़त्म नहीं होती।
इसके बाद दोनों बहने एक दूसरे को एक एक करके जमीन पर घसीटना शरू कर देती है जिसके बाद सुंबुल तौकीर और सानिया तौकीर का ये वीडियो देख फैंस भी तरह तरह के कमेंट करते दिखाई देते है। जिसमे एक यूजर लिखता है- सुंबुल का घर देखने को मिल गया वही एक और यूजर कहता है बहुत ही क्यूट! बता दे सोशल मीडिया पर छाई इस वीडियो को अब तक कई लिखे मिल चुके है।