सोनाक्षी सिन्हा की लव लाइफ इन दिनों हॉट टॉपिक बनी हुई है। एक्ट्रेस का नाम लगातार एक्टर जहीर इकबाल के साथ जोड़ा जा रहा है। इन दोनों की कभी डेटिंग करने की खबर आती है, तो कभी इनकी सगाई की अफवाहे फ़ैल जाती है। वही हाल ही में जहीर इकबाल का पोस्ट खूब वायरल हुआ था जिसमे उन्होंने अपनी रूमर्ड लेडी लव को बर्थडे विश किया था। इस पोस्ट के बाद कहा गया कि इन दोनों ने खुलेआम अपने प्यार का इज़हार कर दिया है।

ऐसे में एक्ट्रेस कि शादी की खबरे आने लगी। अब इस बारे में तो कुछ भी कहना काफी मुश्किल है, लेकिन इस बीच सोनाक्षी सिन्हा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी बता रही हैं कि मीडिया उनकी शादी के पीछे पड़ा है, वहीं उन्होंने इसकी वजह भी बताई है। एक्ट्रेस ने इस मजेदार वीडियो को पोस्ट कर अपनी शादी की खबरों पर कमेंट किया है।

सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक लिप सिंक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी ने उनकी शादी की खबरों पर रिएक्ट किया है। वीडियो में ऊपर टेक्स्ट में लिखा है, ‘मैं मीडिया से पूछ रही हूं- क्यों मेरी शादी के पीछे पड़े हो?’ जिस पर मीडिया का जवाब सोनाक्षी लिप सिंक करते हुए देती हैं और कहती हैं- ‘अच्छा लगता है मुझे, बहुत मजा आता है।’
इस वीडियो पर कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है, जिन में एक नाम जहीर इकबाल का भी है, जिन्होंने हंसने वाली इमोजी कमेंट की है। वहीं वीडियो के कैप्शन में सोना ने लिखा है, ‘प्रपोजल, रोका, मेहंदी, संगीत सब फिक्स कर ही लिया है तो प्लीज मुझे बता दो।’

बता दें कि सोनाक्षी की पोस्ट ज़हीर के साथ उनके रिश्ते पर, मीडिया के मुहर लगाने के कुछ ही घंटों बाद आई है। अब सभी लोग इस पर जमकर रियेक्ट कर रहे है। सभी को सोनाक्षी ये अंदाज़ खूब पसंद आ रहा है।