सलीम खान के घर की बहू बनने जा रही है सोनाक्षी सिन्हा, इस शख्स से करेंगी शादी? - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

सलीम खान के घर की बहू बनने जा रही है सोनाक्षी सिन्हा, इस शख्स से करेंगी शादी?

अब एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी की चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि वह सलमान खान के परिवार के एक सदस्य से शादी कर सकती हैं। सोनाक्षी और उस शख्स की काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों अक्सर पार्टियों में साथ दिखाई देते हैं।

बॉलीवुड की दबंग गर्ल  सोनाक्षी सिन्हा फिल्मों  के साथ साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। दबंग गर्ल ने पर्दे पर कई हिट फिल्मों  मैं काम किया है, और लोगो के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई  हैं। अब इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा को लेकर खबरे सामने आ रही है की जल्द  ही दबंग गर्ल शादी करने वाली हैं।
1637904363 biography 1
यूं तो सोनाक्षी सिन्हा की शादी या रिलेशनशिप को लेकर कभी कोई खास खबरें नहीं आई हैं लेकिन अब कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी जल्द ही सोहेल खान के साले बंटी सचदेवा से शादी रचाने जा रही है। 
1637904379 sonakshi sinha slams indigo on twitter for returning her luggage with a damaged handle missing wheel
आपको बता दे 34 साल की सोनाक्षी का नाम काफी समय से बंटी सचदेवा से जोड़ा जा रहा है। 2017 में खबर आई थी कि शत्रुघ्न सिन्हा के घर जल्द ही शहनाई बजेगी। बेटी सोनाक्षी सिन्हा और बंटी सचदेवा जल्द ही सगाई कर लेंगे, लेकिन अभी तक न तो सगाई की खबरे सामने नहीं आई हैं।
1637904400 sonakshi sinha ians
आपको बता दें कि बंटी सचदेवा का सलमान खान के साथ खास कलेक्शन है। दरअसल, बंटी सलमान के भाई सोहेल खान के साले है। सोहेल की पत्नी सीमा खान के सगे भाई है बंटी सचदेवा। रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा के घरवालों को तो बंटी सचदेवा काफी पसंद हैं और वो इस इंतजार में हैं कि कब बेटी  दुल्हनियां बनेंगी। 
1637904471 sna mina 0
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और बंटीको कई पार्टियों में साथ देखा जा चुका है। सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बंटी सेल्फमेड मैन हैं और वो अभी अपने बैचलरहुड को एन्जॉय करना चाहते हैं। इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पहले सीरियस रिलेशनसिप के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि उस समय मैं 21 या 22 साल का रही होंगी जब मैं पहले सीरियस रिलेशनशिप में आई थी।’
उन्होंने कहा, ‘मेरा ये रिलेशनशिप तकरीबन पांच साल से ज्यादा समय तक चला था।’ जहां तक उनके बंटी सचदेवा से शादी की बात है तो दबंग और ‘राउडी राठौर’ जैसी बेहतरीन फिल्मों से नाम कमाने वाली सोनाक्षी जल्द ही इंडस्ट्री के भाईजान की रिश्तेदार बन सकती हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान खान परिवार या सिन्हा परिवार की तरफ से नहीं आया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।