इमली फैम एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर (Sumbul Touqeer) अपनी बहन उल्का गुप्ता (Ulka Gupta) के साथ अपने पहले ट्रिप पर गई थीं, लेकिन शायद उन्हें ये ट्रिप कुछ भारी पड़ गई। दोनों बहनें ऊटी पहुंची ही थीं कि एक्ट्रेस सुंबुल को वहां एक बंदर ने काट लिया। इसके बाद सुंबुल को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। ऐसे में सुंबल ने अपने इंस्टाग्राम से बंदर के दांतों के निशान और उससे पड़े घाव की तस्वीर फैंस के साथ साझा की है जिसके बाद से ही उनके फैंस उनके लिए काफी चिंता जता रहे हैं।

ट्रिप के दूसरे ही दिन बन्दर का शिकार हुई सुंबुल
.jpg)
सुंबुल के ट्रिप के दूसरे ही दिन ये हादसा उनके साथ हुआ। जब बंदर के काटने के बाद उनकी बहन उल्का ने उन्हें अपनी दोस्त के साथ मिलकर जैसे-तैसे उन्हें अस्पताल पहुंचाया। बाद में दोनों बहनों ने अपने इंस्टा से कुछ फोटोज शेयर किए। इस दौरान उन्होंने घाव को ‘आर्ट’ और बंदर को ‘आर्टिस्ट’ कह कर पुकारा और पोस्ट को अपनी स्टोरी के ज़रिये शेयर किया।
इससे पहले दोनों बहनों का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वे दोनों ही एयरपोर्ट की तरफ तेजी से बढ़ती हुई दिखी थीं। दरअसल, दोनों बहनें अपने पहले ट्रिप के लिए जाते हुए फ्लाइट के लिए काफी लेट हो गई थीं जिसके चलते वह दोनों यूँ भागती हुई नज़र आई। ऐसे में दोनों जल्दबाजी में नजर आई थीं। बता दे कि सुंबुल के पिता ने ये वीडियो शेयर किया था।
फ्लाइट के लिए हुई लेट, तो तेज़ी से भागी दोनों बहन

वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा – ‘मेरी दोनों बेटियां अपने पहले ट्रिप के लिए आगे बढ़ रही हैं, दोनों ऊटी जा रही हैं. वह वैसी ही बड़ा लेट हो चुकी हैं. लेकिन मैं कोशिश कर रहा हूं कि जल्द से जल्द दोनों को पहुंचा सकूं. वह यकीनन आज ऊटी पहुंच ही जाएंगी, फ्लाइट से न तो ट्रेन से.’

ऊटी पहुंचने के फ़ौरन बाद ही सुंबुल और उल्का ने कोयंबटोर एयरपोर्ट से तस्वीर भी साझा की थी। इस दौरान उल्का ने लिखा था- ‘हमारी पहली फ्लाइट साथ में. हम दोनों एयरपोर्ट पर भाग रहे हैं.’ इसके अलावा दोनों बहनों ने ऊटी से और भी कई तस्वीरें शेयर कीं थी जिस पर फैंस भी काफी रियेक्ट करते हुए नज़र आ रहे थे। एक्ट्रेस सुंबुल इस दौरान ठंड में गर्म-गर्म चाय का लुत्फ लेती दिखीं। सुंबुल ने इस दौरान खुद को अच्छे से पैक किया हुआ था।