सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' का पोस्टर और रिलीज डेट आउट - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ का पोस्टर और रिलीज डेट आउट

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अब अपना बॉलीवुड सफर शुरू करने जा रहे हैं। वह मिलन लूथरिया द्वारा निर्देशित फिल्म में नजर आएंगे।

 सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बॉलीवुड डेब्यू के लिए बिल्कुल तैयार हैं, मगर हालात ने अहान का इंतज़ार थोड़ा लम्बा कर दिया है, क्योंकि उनकी डेब्यू फ़िल्म तड़प की रिलीज़ डेट लगभग दो महीने आगे खिसका दी गयी है। अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म का पोस्टर कुछ वक्त पहले ही रिलीज हो चुका है। अब फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हुआ है। फिल्म की नई रिलीज डेट अब फैंस के सामने आज मेकर्स ने पेश कर दी है।


1629797671 67915049

हाल ही में मेकर्स ने साफ किया है अहान के फिल्म के रिलीज में अभी थोड़ा और वक्त लगने वाला है। अहान की डेब्यू फिल्म तड़प की रिलीज डेट लगभग दो महीने आगे खिसका दी गयी है। अब अहान की डेब्यू फिल्म तड़प दिसंबर के पहले हफ्ते में रिलीज होने वाली है। 


1629797740 iui

फ़िल्म के निर्देशक मिलन लूथरिया ने सोशल मीडिया के ज़रिए यह जानकारी साझा की। मिलन ने लिखा- इंतज़ार कर रहा हूं… एक अद्भुत प्रेम कहानी साजिद नाडियाडवाला की तड़प बड़े पर्दे पर 3 दिसम्बर 2021 को। फ़िल्म में तारा सुतारिया फीमेल लीड रोल में हैं। 


1629797411 tadap announcement posters ft ahan shetty tara sutaria on hows the hype blockbuster or lacklustre 0001

बता दें, तड़प की रिलीज़ डेट का एलान ख़ुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के ज़रिए किया था। अक्षय ने फ़िल्म का पहला पोस्टर शेयर करके लिखा था- अहान, तुम्हारे लिए बड़ा दिन। मुझे अभी भी तुम्हारे पिता सुनील शेट्टी की पहली फ़िल्म बलवान का पोस्टर याद है और आज मैं तुम्हारी पहली फ़िल्म का पोस्टर पेश कर रहा हूं। साजिद नाडियाडवाला की तड़प का पोस्टर शेयर करके बहुत ख़ुश और गौरवान्वित हूं। 


1629797684 tara sutaria wallpapers 17

इस पोस्टर पर फ़िल्म की रिलीज़ डेट 24 सितम्बर बतायी गयी थी। मगर, मौजूदा हालात के मद्देनज़र फ़िल्म की रिलीज़ खिसका दी गयी है, क्योंकि सिनेमाघरों को लेकर अभी भी अनिश्चतता बरकरार है। ख़ासकर, महाराष्ट्र में सिनेमाघर बंद रहना हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए झटका है। फ़िल्म में उनका लुक काफ़ी रफ़ एंड टफ़ है। तड़प में सुनील शेट्टी, अहान के किरदार के पिता की भूमिका में दिखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + fourteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।