सुनील ग्रोवर ने अपने कॉमेडी से पूरे देश का दिल जीत लिया है। एक्टर टीवी इंडस्ट्री पर रूल करने के बाद बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आज़मा चुके हैं। ये बात और है कि आए दिन सुनील ग्रोवर अपने इंस्टाग्राम फोटोज़ के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। आपको बता दें, सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वो अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर कुछ न कुछ मज़ेदार पोस्ट करते ही रहते हैं।

अब जो उनका पोस्ट सामने आया है उसकी वजह से एक बार फिर सुनील ग्रोवर लाइमलाइट में आ गए हैं। अब एक तरफ जहां कुछ लोग उनकी तारीफे करते दिख रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स एक्टर के मज़्ज़े ले रहे हैं। दरअसल, हाल ही में सुनील ग्रोवर ने मजेदार पोस्ट किया, जिसे देख फैंस भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वो बाइक पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन वो इस दौरान दूध बेचने वाला बन गए हैं। दरअसल, उनकी बाइक के दोनों साइड दूध के कंटेनर बंधे हुए हैं। साथ ही इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘दूध मचाले।’ अब उनके इस पोस्ट पर फैंस के मज़ेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक्टर के फैंस उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, ‘भाई रील बन गई हो तो बाइक दे दीजिए आगे भी दूध सप्लाई करना है।’ तो को बोला, ‘आंख तो खोल लो सर।’ तो किसी ने उनकी तारीफ करते हुए कमेंट किया, ‘इंडियन सिनेमा और बॉलीवुड के एक बहुत ही चार्मिंग और हम्बल इंसान हैं आप।’ तो किसी ने लिखा, ‘आप हेमशा लोगों के बीच रहते हो…. मुझसे भी मिलो कभी।’




तो किसी ने मज़े लेते हुए कमेंट किया, ‘ये किस लाइन में आ गए डॉक्टर साहब आप।’ वहीं एक कमेंट आया, ‘इंस्टाग्राम पर ही कॉमेडी करते रहोगे या ग्राउंड पे भी आओगे?’ अब कुछ इसी तरह से एक्टर के पोस्ट पर जमकर मज़े लिए जा रहे हैं।