बॉलीवुड की इन 12 फिल्मों में सपोर्टिंग कैरेक्टर भारी पड़ गए थे लीड रोल पर - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

बॉलीवुड की इन 12 फिल्मों में सपोर्टिंग कैरेक्टर भारी पड़ गए थे लीड रोल पर

अक्सर देखा गया है कि बॉलीवुड में ज्यादातर फिल्में लीड रोल पर ही निर्भर होती हैं। फिल्मों को हिट कराने की पूरी जिम्मेदारी मुख्य किरदारों की होती है।

अक्सर देखा गया है कि बॉलीवुड में ज्यादातर फिल्में लीड रोल पर ही निर्भर होती हैं। फिल्मों को हिट कराने की पूरी जिम्मेदारी मुख्य किरदारों की होती है। अगर फिल्म सुपरहिट हो जाती है तो उस फिल्म के मुख्य किरदार रातोंरात स्टार बन जाते हैं और वहीं दूसरी तरफ उस फिल्म के जो दूसरे किरदार होते हैं उन्हें कोई पूछता भी नहीं है।

a9d39e72 e6c6 4fe2 923e 9ac35cb25e06

लेकिन कुछ ऐसी भी फिल्में आई हैं जिनमें मुख्य किरदार से ज्यादा सपोर्टिंग किरदार को लोगों ने पसंद किया है और उसी के कंधों पर पूरी फिल्म चली है। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ सपोर्टिंग किरदारों के बारे में बताएंगे।

1. सैफ अली खान- ओमकारा

saif ali khan in omkara

बॉलवुड की सुपरहिट फिल्मों में से एक ओमकारा को दिग्गज निर्देशक विशाल भारद्वाज ने बनाया था। इस फिल्म में हर किरदार को लोगों ने पसंद किया था। इस फिल्म मे सैफ अली खान ने सपोर्टिंग किरदार निभाया था। इस फिल्म में सैफ ने लंगड़ा त्यागी का किरदार निभाया था। फैन्स को सैफ का यह किरदार बहुत पसंद आया था।

2. अनिल कपूर- दिल धड़कने दो

anil kapoor playing father first time news 89875

बॉलीवुड की फिल्म दिल धड़कने दो में कई बड़े सितारे थे। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह और अनिल कपूर जैसे बड़े-बड़े सितारे थे। इस फिल्म में अनिल कपूर ने अपनी शानदार अदाकारी से रणवीर, अनुष्का और प्रियंका को पीछे छोड़ दिया था। लोगों को अनिल कपूर की अदाकारी ज्यादा पसंद आई थी।

3. परिणीति चोपड़ा- लेडिज VS रिकी बहल

parineeti7 052312024925

फिल्म लेडीज VS विकी बहल में मुख्य किरदार में अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह थे लेकिन इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने डेब्यू किया था और अपनी एक्टिंग से सबको प्रभावित किया था। फैन्स से लेकर बॉलीवुड सितारों ने परिणीति की जमकर तारीफ की थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने अवॉर्ड भी मिला था।

4. अन्नू कपूर- विक्की डोनर

vickydonor 30

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म विक्की डोनर से आयुष्मान खुराना ने डेब्यू किया था और इस फिल्म में उनकी अदाकारी को बहुत सराहना मिली थी। इस फिल्म में सपोर्टिंग किरदार केतौर पर अन्नू कपूर ने डॉ चड्ढा का किरदार बखूबी निभाया था। इस फिल्म में उनका किरदार आयुष्मान के किरदार से भी ज्यादा पसंद किया गया था।

5. अमृता पुरी- आयशा

wardrobe 1473490805

फिल्म आयशा में मुख्य किरदार में सोनम कपूर और अभय देओल थे इस फिल्म को आज भी याद किया जाता है। इस फिल्म में इरा दुबे और अमृता पुरी सपोर्टिंग किरदार में थे और दोनों ही किरदारों को बहुत पसंद किया गया था। लेकिन सबसे ज्यादा पसंद अमृता पुरी के किरदार को किया गया था। इस फिल्म में उन्होंने शेफाली का किरदार निभाया था।

6. परेश रावल- हेरा फेरी

Hera Pheri 2000 43741 24291

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म हेरा फेरी का नाम सबसे पहले आता है तो तभी दिमाग में सबसे पहले बाबुराव का किरदार आता है। यह किरदार परेश रावल ने निभाया था और इस फिल्म में उनका स्टाइल सबको पसंद आया था। अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के किरदार से ज्यादा पसंद लोगों को परेश रावल का किरदार पसंद आया था।

7. कल्कि कोचलीन- देव डी

Screenshot 4 1

बॉलीवुड की फिल्म देव डी में मुख्य किरदार में अभय देओल नजर आए थे और उनकी एक्टिंग सबको पसंद आई थी। इस फिल्म में कल्कि कोचलीन ने सपोर्टिंग किरदार निभाया था और उनका किरदार चंद्रमुखी बहुत पसंद किया गया था।

8. जिम सरभ- नीरजा

jim2 mos 051916123544

फिल्म नीरजा में सोनम कपूर की अदाकारी लोगों को बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें अवॉर्ड से भी सम्मानित किया था। सोनम कपूर के अलावा इस फिल्म में जिम सरभ केकिरदार को भी लोगों ने पसंद किया था। इस फिल्म में जिम ने आतंकवादी का किरदार निभाया था।

9. ऋचा चड्ढा- गैंग्स ऑफ वासेपुर 1

फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर की सारी सीरीज लोगों को बहुत पसंद आई हैं। इस फिल्म में कई ऐसे किरदार थे जो लोगों को बहुत अच्छे लगे हैं। इस फिल्म में ऋचा चड्ढा का किरदार भी लोगों को बहुत पसंद आया था।

10. प्रियंका चोपड़ा- बाजीराव मस्तानी

71087 priyanka chopra bajirao mastani screen

बॉलीवुड की सपुरहिट जोड़ी दीपिका और रणवीर की फिल्म बाजीराव मस्तानी को फैन्स ने बहुत पसंद किया था। इस फिल्म में दीपिका के किरदार से ज्यादा प्रियंका चोपड़ा के काशीबाई किरदार को लोगों ने ज्यादा पसंद किया था। प्रियंका के किरदार के आगे दीपिका का किरदार फिक्का पड़ गया था।

11.सिद्धार्थ सूर्यनारायण- रंग दे बसंती

Screenshot 3 1

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म रंग दे बसंती में आमिर खान से लेकर कई बड़े सितारे थे। आमिर खान, सोहा अली खान और आर माधवन की अदाकारी फैन्स को बहुत पसंद आई थी लेकिन सिद्धार्थ सूर्यनारायण के छोटे से किरदार ने सबको प्रभावित किया था। यहां तक कि लोगों को आमिर खान से भी ज्याद सिद्धार्थ की अदाकारी पसंद आई थी।

12. ऋषि कपूर- कपूर एंड संस

rishi dada lool sm fb 650 020216010136

फिल्म कपूर एंड संस एक फैमिली ड्रामा फिल्म थी जिसमें जीवन के अलग-अलग विषयों के बारे में बताया गया था। इस फिल्म में आलिया भट्ट, फवाद खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रजत कपूर और रत्ना पाठक शाह जैैसे बड़े सितारे थे लेकिन सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला किरदार ऋषि कपूर का था जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।