सेलेब्स हो या आम नागरिक अपने बच्चों की बचपन की हरकतों को लोग पसंद करते हैं। उनका पहली बार चलना, बोलना, खाना इन सभी यादों को लोग तस्वीरों या वीडियो के रूप में सहेज लेते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान की कई यादों को अपने पास संभाल रखा है। बेटे की एक-एक हरकत को वह अपने फैंस के साथ भी शेयर करती हैं। हाल ही में एक तस्वीर बेबो ने शेयर की है, जिसमें तैमूर योगा मेट पर लेटे हैं और स्ट्रेचिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

इस फोटो में तैमूर कैजुअल्स, व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहने योग मैट पर लेटकर पोज देते नजर आ रहे हैं। करीना ने फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, ‘योग के बाद स्ट्रेचिंग या नेप के बाद स्ट्रेचिंग….ये आपको कभी पता नहीं चलेगा।’ तैमूर की इस फोटो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
फोटो को इंस्टागाम पर शेयर किए हुए कुछ ही घंटे हुए हैं लेकिन अब तक इस फोटो को 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। तैमूर अली खान के फोटो पर कई बॉलीवुड अभिनेत्रीया कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। सैफ अली खान की बहन और तैमूर की बुआ सबा अली खान ने लिखा, ‘तुम्हें बहुत सारा प्यार, सुरक्षित रहो, मेरी जान।’ इसके साथ उन्होंने हार्ट वाली इमोजी भी शेयर की है। वहीं, तैमूर की मौसी और करीना का कजिन रिद्धिमा ने भी हार्ट इमोजी शेयर कर प्यार जताया है।

आपको बता दें कि करीना ने हाल ही में सिजेरियन डिलीवरी के जरिए दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। करीना और सैफ ने डिसाइड किया है कि वह अपने छोटे बेटे को मीडिया से दूर रखेंगे। वह ना तो बच्चे का चेहरा मीडिया को दिखाएंगे और ना ही उनके सामने बेटे को लेकर आएंगे।