आदर जैन और तारा सुतारिया ने की शादी करने की प्लानिंग, जल्द बज सकती हैं शहनाई - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आदर जैन और तारा सुतारिया ने की शादी करने की प्लानिंग, जल्द बज सकती हैं शहनाई

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर हरे हैं। खबरों के मुताबिक ये बॉलीवुड कपल 2021 तक शादी के बंधन में बंध सकता है।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर हरे हैं। खबरों के मुताबिक ये बॉलीवुड कपल 2021 तक शादी के बंधन में बंध सकता है। वहीं रणबीर और आलिया की शादी से पहले एक गुड़ न्यूज सामने आ रही है, जी हां सोर्सेज की मानें तो रणबीर के कजन आदर जैन अपनी कथित गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया से शादी करने वाले हैं। 
1602924651 19
एक वेब पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक,कपूर फैमिली के करीबी सोर्सेज ने यह जानकारी दी है कि तारा और आदर कमिटेड रिलेशनशिप है है और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं। वैसे अभी तक तो तारा और आदर ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशल नहीं किया है,मगर अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए दिख जाते हैं,वहीं पब्लिक इवेंट्स और फैमिली फंक्शंस में तो दोनों को कई बार साथ देखा जाता है। 
1602924658 17
वैसे खबर यह भी है कि वजह जो भी हो फिलहाल रणबीर शादी के लिए तैयार नहीं है। तो ऐसे में उनके भाई आदर जैन जल्द ही तारा से शादी करने वाले हैं। बीते साल अरमान जैन की शादी हुई। तो अब जहां तक है फैंस को जल्द ही तारा और आदर की शादी की खूशखबरी मिलने वाली है,क्योंकि दोनों की शादी में कोई रुकावट नहीं है। 
1602924665 18
तारा का कैरियर शुरू हुआ है और आदर अपना कैरियर बना चुके हैं। अब इस वजह से वो अपना घर बसाना चाहते हैं। बता दें कुछ समय पहले तारा ने आदर जैन के साथ अपने लिंकअप की खबरों पर बात भी की थी।
1602924698 16
 तब तारा ने कहा था यदि आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो यह बहुत प्राइवेट होता है। इतना ही नहीं तारा सुतारिया ने अपनी बात रखते हुए यह भी कहा उनका काम ऐसा है कि यहां कुछ छिपता नहीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।