तारा सुतारिया ने अर्जुन कपूर की पकड़ी ग्रामेटिकल मिस्टेक, पोस्ट देख फैंस ने भी दी एडिट करने की सलाह - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

तारा सुतारिया ने अर्जुन कपूर की पकड़ी ग्रामेटिकल मिस्टेक, पोस्ट देख फैंस ने भी दी एडिट करने की सलाह

दरअसल अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी आगामी फिल्म द लेडी किलर के सेट से एक वीडियो साझा की थी,इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन में ग्रामेटिकल गलती कर दी थी। जिसके बाद एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने वीडियो पर कमेंट कर अभिनेता को सही करते हुए लिखा

बॉलीवुड अभिनेत अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं।  वह अपने लाइफ से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं।वही अर्जुन के पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी होते रहते हैं।  वही हाल में ही अर्जुन ने अपने फिल्म के सेट से वर्क आउट करते हुए एक वीडियो साझा की थी। जिसके बाद उस पोस्ट को उन्हें दुबारा एडिट भी करनी पड़ी थी। और पोस्ट एडिट करते हुए एक्टर ने  अभिनेत्री तारा सुतरिया का धन्यवाद भी किया था। 
1653815053 277602863 299134098968026 477285716369004726 n  
तारा सुतारिया ने अर्जुन कपूर की पकड़ी ग्रामेटिकल मिस्टेक
दरअसल अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी आगामी फिल्म द लेडी किलर के सेट से एक वीडियो साझा की थी, जिसमें वो वर्कआउट करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन में ग्रामेटिकल गलती कर दी थी। जिसके बाद एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने वीडियो पर कमेंट कर अभिनेता को सही करते हुए लिखा, इन और एट का मतलब समझाया। 
1653815082 278858769 404400711168127 5701135692168346646 n
अर्जुन कपूर ने दिया यह जवाब 
वहीं, इन सबको देख अभिनेता की पोस्ट में एक फैन कमेंट कर लिखा, अर्जुन भाई इससे पहले की मीम्स बने.. इसको बदल लो….। फैन को दिलचस्प अंदाज में जवाब देते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, तारा सुतारिया आपके और मेरे लिए हर सही कैप्शनों को लिखने का इंतजार नहीं कर सकती। जब हम वी 2 को प्रमोट कर रहे होंगे… मैं जल्द ही आधिकारिक तौर पर अपना सोशल मीडिया अकाउंट प्रोफेसर सुतारिया को सौंप दूंगा….।

इस फिल्म में साथ  नजर आने वाले हैं दोनों स्टार्स

आपको बता दें कि, तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म एक विलेन रिटर्नस में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2014 में आई सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख की फिल्म एक विलेन का सीक्वल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।