तेजस्वी प्रकाश का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, एक्ट्रेस का इन नामो से उड़ाया जाता था मजाक - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

तेजस्वी प्रकाश का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, एक्ट्रेस का इन नामो से उड़ाया जाता था मजाक

टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस जैसे शो में जीत हासिल कर चुकी है। साथ ही उनकी खूबसूरती पर फैंस के साथ- साथ इंडस्ट्री के कई हैंडसम मुंडे फ़िदा है। लेकिन एक वक़्त वो भी था जब तेजस्वी को अपने लुक्स की वजह से लोगो के ताने सुनने पड़ते थे। लोग तेजस्वी प्रकाश का मजाक बनाया करते थे।

टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस जैसे शो में जीत हासिल कर चुकी है। साथ ही उनकी खूबसूरती पर फैंस के साथ- साथ इंडस्ट्री के कई हैंडसम मुंडे फ़िदा है। लेकिन एक वक़्त वो भी था जब तेजस्वी को अपने लुक्स की वजह से लोगो के ताने सुनने पड़ते थे। लोग तेजस्वी प्रकाश का मजाक बनाया करते थे। 
1663138220 tejasswi prakash img
जी हां, एक वक्त पर बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकीं तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि स्कूल के दिनों में वो बहुत पतली- दुबली थीं। इसी वजह से लोग उनका मजाक उड़ाते थे।
1663138243 fce84ea42e1de4ffc5c03c470c6ab280ccc4a
तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि लोग उनसे कहते थे कि 5 रुपये जेब में रखा करो, वरना उड़ जाओगी। तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि लोग मजाक में उन्हें हैंगर कहा करते थे। एक इंटरव्यू के दौरान तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि प्लेग्राउंड में बच्चे उनका खूब मजाक बनाते थे।
1663138254 tejasswi prakash 2
वही, प्रोफेशनल लाइफ में तो तेजस्वी का करियर अच्छा चल ही रहा है। इसके अलावा पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस करण कुंद्रा संग रिलेशनशिप को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करने को लेकर एक्ट्रेस सुर्खियों में रही थी।
1663138268 article 2022514015341756057000
बता दें कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। दोनों की मुलाकात रिएलिटी  शो बिग बॉस सीजन 15 के दौरान हुई थी। इसी शो के दौरान दोनों प्यार में पड़ गए और इसी शो में दोनों के घरवालों ने रिश्ते पर मुहर भी लगा दी। बिग बॉस की ये जोड़ी आज भी सुपरहिट है और फैंस दोनों के दीवाने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।