पैन इंडिया फिल्म ‘आदिपुरुष‘ के हर तरफ चर्चे होते हुए देखे जा रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर जबसे रिलीज किया गया है तभी से इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट बढ़ गई है बस दर्शको के दिलो में इसे देखने की लालसा दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। हालांकि ये फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही कई विवादों का भी हिस्सा बन चुकी है। ऐसे में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान और सनी सिंह स्टारर फिल्म ने अपने नाम एक और नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। जिसे फिल्म रिलीज़ से पहले ही इसकी सफलता में पहली सीढ़ी माना जा रहा हैं।

ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर रिलीज होते ही हर ओर छा गया है। इस ट्रेलर को 24 घंटों में सबसे ज्यादा देखा गया है। ये हिंदी सिनेमा का पहला ऐसा ट्रेलर है जिसे रिकॉर्ड ब्रेक व्यूज मिले हैं और हर और इसके चर्चे हैं। अक्टूबर 2022 में फिल्म के मेकर को स्टार के पोस्टर्स के लिए काफी विवादों का सामना करना पड़ा था।

फिल्म के वीएफएक्स से लेकर फिल्म में दिखाए गए सितारे के लुक्स तक की लोगों ने काफी आलोचना की थी। लेकिन इतने विवादों के बाद भी मेकर्स ने हार नहीं मानी और आज उनकी मेहनत का फल तो ट्रेलर के व्यूज़ को देख कर ही पता चल रहा हैं।

हालांकि ट्रेलर रिलीज होने के बाद मेकर्स ने सितारों के लुक्स में काफी बदलाव किए हैं। खासतौर पर रावण बने सैफ अली खान के लुक्स में उनके लुक में पहले के मुकाबले अब काफी कुछ बदला हुआ देखा गया। जिसका सबसे ज्यादा विरोध किया गया था। लोगों ने तो राम बने प्रभास के पुतले तक को जलाना शुरू कर दिया था।

बढ़ते विवाद को देख ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया था। ताकि उन्हें थोड़ा और समय मिल सके चीज़ों को ठीक करने के लिए और लोगो द्वारा परेशानियों को हटाने के लिए। कुछ बदलाव के बाद जब मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया तो फैंस काफी खुश नजर आए और मेकर्स को उनकी मेहनत का फल भी दिया।
ट्रेलर देखने के बाद ऐसा लगा कि मेकर्स की मेहनत रंग लाई है। 24 घंटे के अंदर यह ट्रेलर अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी ट्रेलर बन गया है। सेकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो आदिपुरुष का ट्रेलर 24 घंटे के अंदर 52 मिलियन व्यूज तक पहुंच गया और सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी ट्रेलर बन गया, इसके बाद रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को 50.96 मिलियन व्यूज मिले और तीसरे नंबर पर यश- फ्रंटेड KGF: चैप्टर 2 को 49.02 मिलियन बार देखा गया।