खत्म हुआ इंतजार, आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की नई रिलीज डेट का ऐलान - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

खत्म हुआ इंतजार, आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की नई रिलीज डेट का ऐलान

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनीं आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की नई रिलीज डेट सामने आ गई हैं। ये फिल्म 25 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की मैग्नम-ओपस ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जनवरी के महीने में रिलीज होने वाली थी। बताया गया था कि ये फिल्म 6 जनवरी, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर, राम चरण और अजय देवगन अभिनीत एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ 7 जनवरी, 2022 को रिलीज होने वाली थी।
1643353662 1005371 alia
 बॉक्स ऑफिस पर इस क्लैश से बचने के लिए संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाया था। अब गंगूबाई काठियावाड़ी की एक नई रिलीज डेट सामने आई है। आलिया भट्ट स्टारर ये फिल्म 25 फरवरी, 2022 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।
1643353669 official gangubai kathiawadi gets new release date
मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म के नए रिलीज डेट के बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि गंगूबाई काठियावाड़ी की नई रिलीज डेट 25 फरवरी 2022 संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी जिसमें स्टार हैं आलिया भट्ट और अजय देवगन। सिनेमाघरों में 25 फरवरी 2022 को रिलीज होगी।  इस फिल्म के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि है इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी दिखाया जाएगा। साथ ही साथ ये भारत में भी रिलीज होगी। 
1643353676 gangubai kathiawadi 1200 2
आलिया भट्ट की इस फिल्म को लेकर बहुत दिनों से चर्चा चल रही है। इस फिल्म में आलिया मुंबई की माफिया क्वीन गंगूबाई का का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में अजय देवगन भी महत्वपूर्ण भूमिका में है। पिछले साल ही इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसमें आलिया का बोल्ड अवतार नजर आया था। 
1643353689 960212 alia bhatt in and as gangubai kathiawadi
आलिया इस फिल्म दमदार डॉयलॉग्स बोलती नजर आईं थी। संजय लीला भंसाली इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। साथ ही साथ इस फिल्म का निर्माण भी वही कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर विवाद भी हुआ था। गंगूबाई के परिवार के कुछ लोगों ने इस फिल्म पर आपत्ति जताई थी। वैसे भी संजय की फिल्मों के साथ विवाद का पुराना इतिहास रहा है। उनकी हर फिल्म किसी ना किसी वजह से विवादों में आती ही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 15 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।