राम चरित मानस भगवान राम के जीवन परिचय की एक कथा है। लगभग 80 दशक पहले टीवी पर एपिक शो रामायण और महाभारत की शुरुआत हुई। उस समय हर कोई भगवान राम का जीवन परिचय देखने को उतावला था। आपको बता दे मशहूर टीवी शो रामायण में किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने टीवी शो से अपनी अलग पहचान बनाई है।

आज अरुण गोविल किसी पहचान के मोहताज नहीं है, उन्होंने टीवी शो रामायण में भगवान राम का किरदार निभा कर लोगो के जेहन में अपनी खास पहचान बनाई है। इससे पहले उन्होंने सीरीज विक्रमवेतल में विक्रमआदित्य का रोल प्ले किया था।

आज हम आपको अरुण गोविल के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताएंगे

अरुण गोविल का सफर फिल्मों के जरिए शुरू हुआ और उन्होंने 1987 से 88 तक भगवान राम के रूप ने किरदार निभाकर खूब नाम कमाया यही नहीं ऑडियंस ने उनके रोल को भी खूब सराहना दी। मुंबई से दूर उमरगांव में रामायण की शूटिंग होती थी उस समय टेक्नोलॉजी भी ज्यादा नहीं थी।

उनको उम्मीद नहीं थी कि लोगो को रामायण इतनी पसंद आएगी की सदियों तक उनको राम के किरदार से जाना जाएगा। यही नहीं आज की युवा जेनरेशन भी उनके इस किरदार को खूब पसंद करती है।

आपको बता दे उनके जीवन को दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपने जीवन का किस्सा शेयर करते हुए बताया कि उनको अंदाजा नहीं था उनकी फैन फॉलोइंग इतनी बड़ गई है अब वो दुनिया में छा चुके है। उन्होंने बताया जब वो शूटिंग किया करते थे तब उन्हे सिगरेट पीने की खूब आदत थी।

उस दौरान वो कोने में बैठे सिगरेट पी रहे थी कि उन्हे लोगो के खूब जोर जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, उन्होंने एक आदमी को बुला कर पूछा यह लोग मुझे गली दे रहे है लग रहा है उसने बताया आपको यह लोग गली नही दे रहे आपको यह भगवान समझते है, यह सुनने बाद उन्होंने कभी सिगरेट नहीं पी।