बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट तक के मोस्ट फेवरेट कपल अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर हसबैंड विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले कपल हैं। और अपनी तस्वीरें भी फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। वहीं कपल ने हाल ही में आउटिंग के दौरान एक प्यार भरी तस्वीर क्लिक कराई थी जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया।

जिसे क्रिकेटर ने ट्वीटर पर शेयर करते ही लाखो कमैंट्स पा लिए। इधर जैसे ही विराट ने फोटो ट्वीट की वैसे ही फैंस ने तरह-तरह के कमेंट करना भी शुरू कर दिया। किसी ने कमेंट में ‘कपल गोल’ लिखा तो किसी ने आईपीएल मैच दौरान विराट के गौतम गंभीर के साथ हुए विवाद को लेकर तंज भी कसा।
विराट ने अनुष्का संग शेयर की क्यूट पिक्चर्स
❤️♾️❤️ pic.twitter.com/iDS93NX3gu
— Virat Kohli (@imVkohli) May 5, 2023
विराट द्वारा शेयर की गई तस्वीर में अनुष्का ऑरेंज कलर का वन पीस पहने हुए नजर आ रही हैं वही बगल में बैठे हुए उनके हैंडसम हस्बैंड विराट कोहली ब्लैक कलर के आउटफिट में डैशिंग लग रहे है। इस दौरान एक्ट्रेस कैमरे के लिए स्माइल करती नजर आ रही हैं वहीं विराट थोड़ा सीरियस दिख रहे हैं। कपल की ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रही है। वहीं एक यूजर ने विराट के फोटो में गंभीर लुक पर कमेंट भी किया है।
अनुष्का-विराट की फोटो पर यूजर ने किये मजेदार कमेंटस
❤️♾️❤️ pic.twitter.com/iDS93NX3gu
— Virat Kohli (@imVkohli) May 5, 2023
फोटों में विराट के पोज को लेकर एक यूजर ने ट्वीट किया, “कोहली भाई थोड़ा और स्माइल कर लो नहीं तो लोग बोलेंगे इतने गंभीर क्यों हो?” बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वर्सेज लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के बाद से विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच मैदान पर विवाद सुर्खियां बटोर रहा है।
फैंस को काफी पसंद आई अनुष्का-विराट की तस्वीर
❤️♾️❤️ pic.twitter.com/iDS93NX3gu
— Virat Kohli (@imVkohli) May 5, 2023
❤️♾️❤️ pic.twitter.com/iDS93NX3gu
— Virat Kohli (@imVkohli) May 5, 2023
इस बीच, विराट और अनुष्का की नई फोटो पर रिएक्ट करते हुए कई लोगों ने कहा कि वे इस कपल को देखकर खुश हैं. एक ने ट्वीट किया, “दिल्ली डायरी…गॉड ब्लेस यू…” एक अन्य ने लिखा, “प्यारी जोड़ी,” एक और ट्वीट किया, “क्या जोड़ी है.”
अनुष्का-विराट ने 2017 में रचाई थी शादी

बता दे कि अनुष्का और विराट ने कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद 2017 में इटली में एक इंटिमेट वेडिंग की थी जिसकी पिक्चेर्स ने सोशल मीडिया पर भी खूब तहलका मचाया था। उसके बाद कपल ने जनवरी 2021 में बेटी वामिका का वेलकम किया था।

अनुष्का शर्मा का वर्क फ्रंट

अनुष्का ने ‘रब ने बना दी जोड़ी’, ‘पीके’, ‘बैंड बाजा बारात’, ‘सुल्तान’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया हैं। उन्हें आखिरी बार 2018 में शाहरुख और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘जीरो’ में बड़े पर्दे पर देखा गया था। हाल ही में अनुष्का नेटफ्लिक्स की फिल्म कला (2022) कैमियो में नजर आई थीं। जल्द ही वह ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी।