आज महाशिवरात्रि है, हर तरफ सभ महादेव की भक्ति में ही लीन है। इस दिन सृष्टि का आरंभ हुआ था और इस दिन माता पार्वती और शिवजी का विवाह भी हुआ था। वैसे किसी ने भगवान शिव को देखा तो नहीं है लेकिन उनकी छवि और उनके रौद्र रूप को टीवी पर देखकर अंदाज़ा ज़रूर लगया है। तो इस खास मौके पर हम आपको टीवी के उन एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने भगवान शिव के किरदार से घर -घर में अपनी पहचान बनाई और उनके किरदार आज भी पर्दे पर यादगार हैं।
.jpg)
मोहित रैना
अब तक कई एक्टर भगवान शिव का किरदार निभाकर सफलता और दर्शको के बीच पहचान बना चुके हैं। लेकिन इस लिस्ट में सबसे ऊपर जिसका नाम आता है वो है मोहित रैना। मोहित को इस रूप में सबसे ज़यादा पसंद किया जाता है। वो अब तक के सबसे पॉपुलर शिव रहे है। शिव भगवान बनकर मशहूर हुए मोहित रैना ने शो ‘देवों के देव महादेव’ में भगवान शिव का रोल प्ले किया था। भगवान शिव के रोल में मोहित रैना को इतना पसंद किया गया कि इस शो की टीआरपी ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे।

हिमांशु सोनी
एक्टर हिमांशु ने सोनी चैनल के सीरियल ‘नीली छतरी वाले’ में शिवाय का किरदार निभाया था। उनकी कहानी बाकिओ से काफी अलग थी इसीलिए उन्हें इतनी पहचान मिली। शो में एक इंसान और भगवान की दोस्ती का सफर दिखाया गया। वे सीधे तौर पर उसकी मदद तो नहीं करते पर मुसीबत के समय उसे रास्ता जरूर दिखाते थे।
.jpg)
रोहित बक्शी
सीरियल सिया के राम में वैसे तो भगवान राम की कहानी बताई गई थी, लेकिन बिना भोलेनाथ कोई रामायण पूरी नहीं हो सकती। ऐसे में उस सीरियल में भोलनाथ के रोल में एक्टर रोहित बख्शी काफी जंचे थे।

सौरभ राज जैन
टीवी एक्टर सौरभ राज जैन को टीवी शो ‘महाकाली’ में शिव के किरदार में खूब पसंद किया गया। सौरभ ने शिव के किरदार से जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने उनके हर रूप हो दर्शको तक पहुंचने की हर संभव कोशिश की है। सौरभ को भोले के किरदार में देख दर्शक भी अपनी नज़रे उनसे नहीं हटा पाए थे।

तरुण खन्ना
एक्टर तरुण खन्ना छोटे पर्दे पर कम से कम आठ बार महादेव के किरदार को निभा चुके हैं और सबसे अच्छी बात ये है उनके इस किरदार से दर्शक ऊबे नहीं हैं। टीवी स्क्रीन पर उन्होंने भगवान शिव के संवेदनशील और दयालु किरदार को बेहतरीन तरीके से दर्शको तक पहुँचाया है।
