बाॅलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने नाम का परचम लहराने वाली एक्ट्रेय प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल लेवल मशहूर हो चुकी हैं पति निक जोनस संग भी उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। स्टार्स की गिनती आज पावर कपल के तौर पर होती है। 10 साल का आगे गैप होने के बावजूद भी दोनों के बीच की अंडरस्टैंडिंग उनके फैंस को काफी भाति हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहते हैं। वहीं, अक्सर उन्हें ऑन कैमरा भी एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाते हुए देखा जाता है।

निक संग शादी के बाद प्रियंका के फैंस एक तरफ जहां काफी खुश थे, वहीं दूसरी तरफ उन्हें 10 साल छोटे निक संग शादी करने के लिए ट्रोल भी किया गया था। लेकिन एक्ट्रेस को अपने प्यार के आगे इन सब ट्रॉल्लिंग से कोई फरक नहीं पड़ा। और दोनों ही सिर्फ अपने रिश्ते को खूबसूरत मनाने का लगातार प्रयास किया। लेकिन क्या आप जानते हैं जब पहली बार निक ने पीसी को देखा था तब वह महज 7 साल के थे। आइए जानते हैं पूरा किस्सा…
पहली बार टीवी पर निक ने प्रियंका को देखा था

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म ‘लव अगेन’ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। इससे पहले मशहूर अभिनेत्री की सीरीज़ सिटाडेल ने भी अपना ब्लॉकबस्टर धमाल मचाया था, जिसके बाद अब प्रियंका अपनी अगली पेशकश को लगातार प्रमोट कर रही हैं।

प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बातें करती नजर आ रही हैं। प्रियंका की ‘लव अगेन’ में निक का कैमियो है। ऐसे में निक की चर्चा होना तो जायज है। प्रियंका ने हाल ही में सिंगर-एक्टर जेनिफर हडसन से बात चीत में कई बातों का जिक्र किया। इसी दौरान उन्होंने बताया कि निक ने उन्हें पहली बार साल 2000 में टीवी पर मिस वर्ल्ड इवेंट में देखा था, जब वो महज 7 साल के थे।
7 साल के थे निक, और मैं 18 की
.jpg)
जेनिफर हडसन से बात के दौरान प्रियंका ने बताया, ‘मैं करबी 18 साल की थी और मैंने लंदन में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। एक ऐसी लड़की थी, जिसे ये पता ही नहीं था कि उसे आगे क्या करना है। शादी के बाद मेरी सास ने मुझे बताया था कि मुझे यादा है कि मैंने तुम्हें जीतते देखा था। तो मैंने कहा था कि साल 2000 में मैं लंदन में थी और आप टेक्सास में, तो ये कैसे हो सकता है। इस पर उन्होंने कहा कि मुझे अच्छे से याद है कि वो महीना नवंबर था और उस दौरान निक महज 7 साल का था और वह किसी ब्रांड शो पर था, निक के भाई 8-9 साल के थे।’
निक और ससुर ने मुझे साथ जीतते हुए था देखा

प्रियंका ने इसी इंटरव्यू में अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘मेरी सास ने आगे बताया था कि मेरे ससुर को इस तरह के इवेंट शोज देखना बहुत पसंद है। उस वक्त वो मेरा इवेंट शो देख ही रहे थे कि तभी निक भी आ गया था और दोनों ने तुम्हें साथ में जीतते देखा था।‘ प्रियंका ने कहा कि लाइफ बहुत ही छोटी है कब कौन कहां मिल जाए किसी को पता नहीं होता।