TV Industry की ये 5 अभिनेत्रियाँ जो माँ बनते ही छोटे पर्दे से गायब हो गई - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

TV Industry की ये 5 अभिनेत्रियाँ जो माँ बनते ही छोटे पर्दे से गायब हो गई

भाग्यशाली होती हैं वह औरतें जिन्हें मां बनने का सुख प्राप्त होता है। मां बनने के बाद जहां कुछ महिलाएं वापस अपने काम पर लग जाती हैं वहीं TV Industry में बहुत

भाग्यशाली होती हैं वह औरतें जिन्हें मां बनने का सुख प्राप्त होता है। मां बनने के बाद जहां कुछ महिलाएं वापस अपने काम पर लग जाती हैं वहीं कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जो पूरा का पूरा वक्त अपने बच्चे के पालन-पोषण में देना चाहती है। वहीं TV Industry में बहुत सी ऐसी खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं जो मां बनने के बाद छोटे पर्दे से दूर हो गई हैं। तो चलिए आज हम आपको 5 ऐसे अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मां बनने के बाद दोबारा नहीं आई सीरियल में नजर।

logo

1.श्वेता तिवारी

स्टार प्लस के सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ से लोकप्रियता पाने वाली श्वेता तिवारी आज TV Industry की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। पहले पति राजा चौधरी को तलाक देने के बाद उन्होंने साल 2013 में अभिनव कोहली से शादी रचाई थी।

12 10 226290000s2 ll

बता दें श्वेता तिवारी के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी का नाम पलक है जो राजा चौधरी की बेटी है। वहीं अभिनव से उन्हें एक बेटा है जिनका नाम रेयांश है। रेयांश के जन्म के बाद से ही श्वेता टीवी से दूर हैं।

562789 shweta pregnant

2.चाहत खन्ना

चाहत खन्ना TV Industry की खूबसूरत अभिनेत्री हैं। आखिरी बार चाहत सीरियल ‘कबूल है’ में निदा का किरदार निभाते हुए नजर आई थीं। 8 फरवरी 2013 को चाहत मां बनीं और बेटी की देखरेख के लिए टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।chahatt khanna

3.परिधि शर्मा

परिधि ने जीटीवी के सीरियल ‘जोधा अकबर’ में जोधा का किरदार निभाकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी थी। परिधि ने लोकप्रिय बिजनेसमैन तन्मय सक्सेना से शादी की है और साल 2016 में मां बनने के बाद वह छोटे पर्दे से दूर हो गयीं।हालांकि दर्शक आज भी उनका इंतजार करते हैं।

paridhisharma

4.दीपिका सिंह

‘दिया और बाटी हम’ सीरियल से पॉपुलर हुई दीपिका सिंह आज हर घर में एक जाना पहचाना चेहरा हैं। लोगो ने उन्हें ‘संध्या बहू’ के रूप में काफी पसंद किया था। दीपिका ने साल 2014 में रोहित राज गोयल नाम के शख्स से शादी रचाई थी।Kizie Aur Manay 1

इसके बाद पिछले साल यानी कि 2017 में उन्हें माँ बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ऐसे में अपने  बच्चे की देख रेख के लिए उन्होंने अपने काम से ब्रेक ले लिया। हालाँकि दर्शक दीपिका की वापसी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

unknown fact about deepika singh 5 16443 aps de6

5.कांची कॉल

कांची कॉल ने स्टार प्लस के सीरियल ‘भाभी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। कांची ने 2011 में शब्बीर अहलुवालिया से शादी की थी। शादी के बाद कांची दोबारा कभी धारावाहिकों में नजर नहीं आयीं। कांची और शब्बीर के दो प्यारे-प्यारे बेटे हैं।a80448fe ed24 4687 97f1 52b5c4b7579f

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।