उर्वशी रौतेला लम्बे समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर उड़ रहे रूमर्स और अपने सोशल मीडिया पोस्ट के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस अपने काम से कम और अपने कारनामों के चलते ज़्यादा लाइमलाइट में हैं। हर कोई जानता है कि उनका और RP क्या चल रहा है। आए दिन एक्ट्रेस का नाम क्रिकेटर ऋषभ पंत से जुड़ ही जाता है। ये भी कहना गलत नहीं होगा कि वो कुछ न कुछ करके खुदको ऋषभ पंत से जोड़ ही लेती हैं।

हालांकि, इसकी वजह से एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन उनकी हरकते रुकने का नाम नहीं ले रही। मगर अब ऐसा लग रहा है जैसे उर्वशी ने ऋषभ पंत का पीछा छोड़ दिया और वो किसी और पर फिदा हो चली हैं। कम से कम सोशल मीडिया पर आई मिम्स की बाढ़ देखकर तो यही लग रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर माजरा क्या है? तो चलिए आपको बता दें, कि ऐसा क्या हो गया जिसपर बाद हर तरफ शोर मच रहा हैं।

दरअसल, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह का हाल ही में बर्थडे था। ऐसे में उर्वशी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कमेंट के जरिए नसीम के स्पेशल लाइने लिखी, जिसने मीडिया की अटेंशन ग्रैब कर ली। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर कुछ ही मिनटों में ये कमेंट वायरल हो गया।

आपको बता दें, नसीम शाह के 20वे जन्मदिन पर उर्वशी ने बधाई देते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे नसीम शाह। डीएसपी बनने पर आपको बधाई।’ जिसके रिप्लाई में नसीम शाह ने भी ‘थैंक्यू’ कहा।

ऐसे में अब यूजर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उर्वशी और नसीम शाह का नाम एशिया कप 2022 से ही साथ में लिया जा रहा है। एक्ट्रेस की रील में नसीम शाह दिखे भी थे। लेकिन जब नसीम से इसे लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि- ‘मैं उन्हें नहीं जानता, मैं सिर्फ क्रिकेट पर फोकस करना चाहता हूं।’ हालांकि उर्वशी नसीम शाह की काफी तारीफ कर चुकी हैं।