हिंदी सिनेमा में
अन्नू कपूर ने अपनी बतौर एक्टर के तौर पर पहचान बनाई है। हिंदी सिनेमा में अपनी
अदाकारी से एक्टर ने अपना खूब जलवा बिखेरा है। बता दें 40 साल के लम्बे करियर में
अन्नू कपूर एक सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर भी पहचान बनाई।
अन्नू कपूर काफी फिल्मों
में काम कर दिग्गज एक्टर के रूप में अपने 40 साल के करियर में काफी सुपर हिट
फिल्मे दे चुके है। इस दौरान अन्नू कपूर ने फिल्म मंडी, उत्सव, दामुल, डर, तेजाब, एलान ए जंग, जमाई राजा, चालबाज, मुआवजा जमीन का, ड्रीम गर्ल, अर्जुन, ऐतराज और सूरज पर मंगल भारी जैसी कई फिल्मों
में काम किया है।
बता दें बीते 26
जनवरी को अन्नू कपूर को सीने में दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
एक्टर अन्नू कपूर दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐसे में
अन्नू कपूर के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आयी है, वेटर्न एक्टर को रविवार
को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक्टर का दो दिनों तक अस्पताल में इलाज
चला है जिसके बाद आज उनको डिस्चार्ज कर दिए गया।
दो दिनों तक
अन्नू कपूर का इलाज कार्डियोलॉजिस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स से हुआ है। जिनमे जीपीएस
साहनी, रजनीश जैन,
राजीव पासी, बीएस विवेक और सुशांत वट्टल की टीम की देखरेख में उनका इलाज दो दिनों तक चला।
मीडिया जानकारी के मुताबिक अन्नू कपूर अब बिलकुल ठीक है और पहले से अच्छा महसूस कर
रहे है। ऐसे में साफ़ कहा जा रहा है अन्नू कपूर के फैंस की दुआए रंग लाई है, यही कारण है आज अन्नू कपूर सही सलामत है।