कॉफी विद करण 7 का हिस्सा बनेंगी विद्या बालन,एक्ट्रेस ने इस तरह दिया हिंट - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

कॉफी विद करण 7 का हिस्सा बनेंगी विद्या बालन,एक्ट्रेस ने इस तरह दिया हिंट

बॉलीवुड की बेहतरीन और खूबसूरत एक्ट्रेस कही जाने वाली विद्या बालन एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 7 में आने वाली हैं।

बॉलीवुड की बेहतरीन और खूबसूरत एक्ट्रेस कही जाने वाली विद्या बालन एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल एक्ट्रेस अकसर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साथ ही अपने फैंस को अपने लाइफ में चल रहे पल-पल के अपडेट देती रहती हैं। वही विद्या बालन लम्बे समय से फिल्मों में नज़र नहीं आई हैं। ऐसे में उनके फैंस अब उनको स्क्रीन पर देखने के लिए काफी ज्यादा एक्ससिटेड दिख रहे हैं। वही विद्या ने अब फैंस की बातों को सुनते हुए कुछ ऐसा ही हिंट दिया। जिसे देखने के बाद हर कोई अब कई तरह के कयास लगाते दिख रहे हैं। 
1663482004 272199841 621607762227988 1067746574597098446 n
दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 7 में आने वाली हैं। वीडियो में विद्या रेड फॉर्मल सूट में नजर आ रही हैं। विद्या ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘शुक्रवार के लिए अच्छे से तैयार हुई’। इस वीडियो में विद्या अलग लहजे में कहती हैं ‘अगर आप गॉसिप करने जा रहे हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें कि आप अच्छी तरह से तैयार हुए हों, क्योंकि आप बेकार बात के साथ बेकार नहीं लग सकते हैं’। 

वही अब विद्या के इस वीडियो पर फैंस ढेर सारे कमैंट्स कर रहे हैं,और एक्ट्रेस से कई तरह के सवाल भी कर रहे हैं।साथ ही यही कयास भी लगा रहे हैं की एक्ट्रेस कॉफ़ी विथ करण में ही आने वाली हैं। वही विद्या को दुबारा स्क्रीन पर देखने के लिए उनके फैंस काफी ज्यादा उत्सुक भी दिख रहे हैं। 

1663482048 275040919 1014715802466916 5481295367927285659 n
वही वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्या आने वाले समय में वह प्रतीक गांधी के साथ एक फिल्म में दिखाई देंगी। हालांकि अभी इस फिल्म के टाइटल का खुलासा नहीं हुआ है। 
1663482070 288737026 596009915082254 4081897587794357099 n
इसके साथ ही वह सोनाक्षी सिन्हा के साथ डबल एक्सेल फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + eight =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।