बॉलीवुड की दमदार और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस कही जाने वाली अनुष्का शर्मा आज किसी भी पहचान की मौहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस की गिनती आज बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस की लिस्ट में की जाती हैं। बता दे की अनुष्का शर्मा अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अनुष्का ने बेहद ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली हैं। इसी के साथ अनुष्का अपने पर्सनल और प्रोफ़ेशनल दोनों ही लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

बता दे की अनुष्का शर्मा के इस 35वें बर्थडे पर वैसे तो एक्ट्रेस को काफी सारी विशेष मिली हैं। लेकिन इन सब में अनुष्का के लिए एक बर्थडे विश बेहद ही स्पेशल था। बता दे की अनुष्का के लिए ये विश किसी और ने नहीं बल्कि उनके बेटरहाफ या कहे तो उनके पति विराट कोहली ने किया हैं। जहां विराट ने अपने इस पोस्ट में अनुष्का शर्मा की कुछ अनदेखी पिक्चर भी शेयर की हैं। इसके साथ ही विराट ने बड़ा ही दमदार कैप्शन भी लिखा है।
विराट कोहली ने अपनी लेडी लव अनुष्का शर्मा को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, ”आपकी मैडनेस के साथ ही हर एक पल में आपको ढेर सारा प्यार। वह जो मेरा सब कुछ है उसे जन्मदिन की बधाई।” क्रिकेटर ने अनुष्का शर्मा की सनकिस्ड सेल्फी के साथ ही बीच पर ली गई तस्वीरों के साथ कई सारी फोटो शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर करने के साथ ही उन्होंने यह स्वीट कैप्शन लिखा है।

बता दे की विराट कोहली का ये अनोखा सा बर्थडे पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा हैं। साथ ही फैंस अब इसपर जमकर प्यार बरसाते हुए भी नजर आ रहे हैं।

बता दे की विराट के अलावे बॉलीवुड के और कई सेलेब्स अनुष्का शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। अनुष्का शर्मा को करीना कपूर खान, वाणी कपूर, रश्मिका मंदाना सहित कई फिल्मी सितारों ने जन्मदिन की ढेरों बधाई दी है।