CM केजरीवाल के बयान पर भड़के विवेक अग्निहोत्री,CM को बताया 'प्रोफेसनल अब्यूजर' - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

CM केजरीवाल के बयान पर भड़के विवेक अग्निहोत्री,CM को बताया ‘प्रोफेसनल अब्यूजर’

Vivek Agnihotri angry over CM Kejriwal’s statement, told CM ‘Professional Abuser’

कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तब से ही निर्देशक विवेक अग्निहोत्री सुर्खियों में बने हुए हैं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर चारों ओर चर्चा हो रही हैं…फिल्म 200 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो गई है।  फिल्म को उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक और गोवा सहित दूसरे राज्यों में टैक्स फ्री भी कर दिया गया है।  वही जब इसे दिल्ली में भी टैक्स फ्री करने की बातें उठी थी तो केजरीवाल ने विवेक अग्निहोत्री पर जमकर निशाना साधा था।  और अब उसी का विवेक अग्निहोत्री ने पलटवार किया हैं।  क्या कुछ कहा विवेक ने जानते हैं इस वीडियो में।   
1648294801 1133686 feature image 2022 03 20t151853.910
केजरीवाल ने विवेक अग्निहोत्री पर साधा निशाना 
दरसल ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कमेंट पर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने प्रतिक्रिया दी है. दिल्ली विधानसभा में एक सत्र के दौरान, केजरीवाल ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स-फ्री करने के फैसले पर सवाल उठाया और मजाक में सुझाव दिया कि विवेक को फिल्म यूट्यूब पर अपलोड करनी चाहिए, जहां हर कोई इसे मुफ्त में देख सके।  फिल्म को टैक्स फ्री करने की क्या जरूरत है.”
1648294940 1205027 fotojet 2022 03 26t072724.244
विवेक अग्निहोत्री ने CM को कह दिया प्रोफेशनल एब्यूजर
वही इस पुरे स्टेटमेंट पर विवेक अग्निहोत्री ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत के दौरान इस पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा,”क्या सच में मुझे इतनी बेतुकी बात पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए? क्या वह स्टीवन स्पीलबर्ग को शिंडलर्स लिस्ट को यूट्यूब पर अपलोड करने के लिए कहेंगे? ऐसा नहीं है कि मैं अपनी छोटी फिल्म की तुलना शिंडलर्स लिस्ट से कर रहा हूं।  बस पूछ रहा हूं.”साथ ही विवेक अग्निहोत्री ने कहा की  ‘दो करोड़ लोग द कश्मीर फाइल्स को पहले ही देख चुके हैं। वह अपनी पूरी भावनाओं के साथ प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मैं 2 करोड़ लोगों पर ज्यादा ध्यान देना चाहता हूं बजाय उन 20 नेताओं पर जो प्रोफेशनल गाली देने वाले हैं..
1648294965 150322105348 623022e4163eaanupam kher
अनुपम खेर ने भी किया पलटवार 

 वही केजरीवाल के बयान पर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “अब तो दोस्तों ‘द कश्मीर फाइल्स’ को सिनेमाहॉल में ही जाके देखना। लोगो ने 32 साल बाद कश्मीरी हिंदुओं के दुख को जाना है। लेकिन जो लोग इसका मजाक उड़ा रहे हैं, कृपया उनको अपनी ताकत का एहसास कराओ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।